एक्टर ऋतुराज सिंह की कार्डियक अरेस्ट से मृत्यु, कुछ सप्ताह पहले शरीर में दिखते हैं इसके लक्षण

TV actor Rituraj Singh dies of cardiac arrest : टीवी जगत के मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। इस बात की पुष्टि उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने की।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 20, 2024 1:57 PM IST

TV actor Rituraj Singh dies of cardiac arrest : टीवी और बॉलीवुड जगत के मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने की है। बता दें कि ऋतुराज सिंह पिछले कुछ सालों से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कई भूमिकाओं से अपने फैंस को प्रभावित कर चुके हैं। अभिनेता अभी सिर्फ 59 वर्ष के थे, वे पिछले कुछ दिनों से पैंक्रियाज से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे। ऋतुराज सिंह के निधन की खबर उनके करीबियों और फैंस के लिए एक बड़े झटके के रूप में सामने आई है।

अभिनेता ऋतुराज पैंक्रियाज से जु़ड़ी बीमारी से जूझ रहे थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 20 फरवरी यानी आज कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। नेटिजन्स और करीबी लोगों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

अनुपमा में दिखी है उनकी झलक

बता दें कि फिलहाल ऋतुराज रूपाली गांगुली द्वारा अभिनीत अनुपमा में नजर आए थे, जिसमें वे अनुपमा अमेरिका में जिस कैफे में काम करती थी, उसके ऑनर यशपाल के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे थे। इस शो में फैंस को उनकी भूमिका काफी ज्यादा पसंद आ रही थी।

कार्डियक अरेस्ट क्या है?

कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी स्थिति है, जिसमें अनियमित हार्ट बीट की वजह से हृदय की सभी गतिविधियां अचानक से बंद हो जाती है, जिसकी वजह से सांसें रुक जाती है। कार्डियक अरेस्ट का मुख्य कारण एन्ट्रिकुलर फिब्रिलेशन है। इस स्थिति में हृदय के वेंट्रिकल में दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं, जिसकी वजह से हृदय सामान्य रूप से ब्लड पंप करने के बजाय कांपने लगता है। यह काफी ज्यादा गंभीर स्थिति है।

कार्डियक अरेस्ट के क्या हैं लक्षण?

कार्डियक अरेस्ट की वजह से शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। इसके लक्षण शरीर में कुछ सप्ताह पहले ही नजर आते हैं, जो निम्न है-

  • सांस लेने में कठिनाई (ऑर्थोपेनिया)
  • रात में सोते समय अचानक से सांस में रुकावट महसूस होना
  • नींद बार-बार खुलना
  • दिल की धड़कनें काफी ज्यादा तेज होना
  • बार-बार खांसी होना और सीने में घरघराहट की आवाज आना, इत्यादि।

कार्डियक अरेस्ट काफी गंभीर स्थिति हो सकती है। ऐसे में अगर आपको इसके लक्षणों पर पहले से ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आपको निम्न में से कोई भी लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source