
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 18, 2021 9:45 PM IST
मोटर न्यूरॉन एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति का मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र प्रभावित होने लगता है.
मशहूर स्पोर्ट्स कमेंटेटर और फुटबाल की आवाज कहे जाने वाले नोवी कपाड़िया (Novy Kapadia Dies) का आज दोपहर निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मशहूर समीक्षक और कमेंटेटर नोवी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। लगभग 1 महीने से वे आईसीयू में थे और जिंदगी से जंग लड़ रहे थे। लेकिन आज दोपहर 68 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। यह खबर सामने आते ही हर खिलाड़ी की आंखें नम हो गई हैं। बता दें कि कमेंटेटर होने के साथ-साथ नवो कपाड़िया कई किताबें के लेखक और दिल्ली यूनीवर्सिटी में प्रोफेसर भी रह चुके थे। दरअसल, नोवी मोटर न्यूरोन (Motor Neurones) नाम की खास बीमारी से पीड़ित थे। जिस वजह से वो पिछले 2 साल से अपने घर में ही कैद थे और पिछले 1 महीने से उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था।
मोटर न्यूरॉन एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति का मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र प्रभावित होने लगता है। यानि कि इस बीमारी का शिकार हुए व्यक्ति का दिमाग धीरे धीरे काम करना बंद कर देता है और रीढ़ की नसें भी कमजोर होने लगती हैं। इस बीमारी से जूझ रहा व्यक्ति काफी कमजोर हो जाता है। सबसे डरावनी बात ये है कि मोटर न्यूरॉन का कोई इलाज नहीं है। हालांकि बचाव के कई ऐसे तरीके हैं जो इसके प्रभाव को कम कर सकते हैं। कुछ लोग इस बीमारी से जल्दी उभर जाते हैं जबकि कुछ लोगों को यह लंबे समय तक झेलनी पड़ती है।