Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
देश के जाने-माने फिजीशियन और कार्डियोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉक्टर केके अग्रवाल (Dr. K.K. Aggarwal) का बीती रात कोरोना से निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस महामारी से ग्रसित थे। संक्रमण गंभीर होने की वजह से उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि डॉक्टर केके अग्रवाल ने कुछ दिन पहले अपने ट्विटर के माध्यम से लोगों को खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उनका निधन चिकित्सा क्षेत्र में बहुत बड़ी क्षति है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के पूर्व निदेशक डॉ केके अग्रवाल के निधन की जानकारी उनके सोशल मीडिया पर साझा की गई है। उनके टि्वटर हैंडल पर किए गए ट्वीट में लिखा गया, 'काफी दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि डॉक्टर केके अग्रवाल का 17 मई की रात 11:30 बजे के करीब कोरोना से लंबी लड़ाई लड़ते हुए निधन हो गया; जब से और डॉक्टर बने थे उन्होंने अपना जीवन लोगों और स्वास्थ्य जागरुकता को लेकर समर्पित कर दिया था"
pic.twitter.com/uy7JzOyGWK
— Dr K K Aggarwal (@DrKKAggarwal) May 17, 2021
डॉ केके अग्रवाल कोरोना महामारी में लगातार लोगों से जुड़े रहे; कभी वीडियो के माध्यम से तो कभी पत्र और पत्रिकाओं के माध्यम से महामारी के प्रति सही जानकारी उपलब्ध कराते रहते थे। अक्सर उनके वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कोरोना महामारी में वह लगातार वेबीनार, जूम कॉल और अलग-अलग प्लेटफार्म के माध्यम से जनता से डायरेक्ट जुड़ते थे, उनकी समस्याओं का समाधान करते थे, उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराकर गलतफहमी दूर करते थे। उन्होंने अपने जीवन काल में हजारों लोगों की मदद की और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की मुफ्त में इलाज भी किया। वह हमेशा कोरोना के प्रति एक योद्धा के तौर पर लड़ते रहे मगर खुद कोरोना से जंग हार गए।