नहीं रहीं दूरदर्शन की लोकप्रिय एंकर नीलम शर्मा, ब्रांकाेे निमोनिया से हुई मौत

दूरदर्शन के हिंदी बुलेटिन का चेहरा मानी जाने वाली लोकप्रिय एंकर नीलम शर्मा का ब्रांको निमोनिया के कारण निधन हो जाने की सूचना है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : August 17, 2019 4:57 PM IST

दूरदर्शन के हिंदी बुलेटिन का चेहरा मानी जाने वाली लोकप्रिय एंकर नीलम शर्मा का शनिवार को निधन (Neelam sharma passes away) हो गया। दूरदर्शन न्यूज के शनिवार दोपहर बाद किए गए ट्वीट (Neelam sharma passes away) से लोगों को इसकी जानकारी हुई। उनके निधन के बाद से पूरे मीडिया जगत में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि उन्‍हें ब्रांको निमोनिया हो गया था। जिसके कारण उनका देहांत हो गया।

दूरदर्शन की सर्वाधिक लोकप्रिय एंकर

नामचीन ऐंकर नीलम शर्मा का निधन (Neelam sharma passes away) हो गया है। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीलम के निधन की सूचना दी है। नीलम को दूरदर्शन का प्रमुख चेहरा माना जाता है। नीलम के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है। बताया जा रहा है कि नीलम शर्मा को ब्रांको निमोनिया हो गया था।

हाल ही में मिला था नारी शक्ति सम्‍मान

वह पिछले 20 वर्षों से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं। नीलम को मार्च में ही 'नारी शक्ति' सम्मान मिला था। नीलम को अलावा भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था। दूरदर्शन का चेहरा नीलम ने अपने 20 साल के करियर में 'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया था। नीलम ने 1995 में दूरदर्शन (Neelam sharma passes away) से करियर की शुरुआत की थी।

ब्रांको निमोनिया से हुई मौत

शनिवार दोपहर बाद दूरदर्शन न्‍यूज के ट्वीटर हैंडल पर दी गई सूचना से लोगों को उनके न रहने की सूचना मिली। यह खबर सभी के लिए चौंकाने वाली हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वे ब्रांको निमोनिया से पीडि़त थीं। जिसका इलाज एक निजी अस्‍पताल में चल रहा था। 50 वर्षीय नीलम शर्मा पिछले कई वर्ष से हिंदी न्‍यूज बुलेटिन और शोज का चेहरा रहीं हैं । शनिवार दोपहर दो बजे उन्‍होंने वेंटिलेटर पर आखिरी सांस ली।  वे अपने पीछे एक 15 वर्षीय बेटा छोड़ गईं हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source