लगातार बढ़ रहे तापमान से बढ़ रहा आंखों का इन्फेक्शन, जानें आंखों को स्वस्थ रखने के उपाय

चिलचिलाती धूप और हीटवेव की वजह से आंखों में इन्फेक्शन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। आइए, जानते हैं गर्मियों में आंखों को स्वस्थ रखने के उपाय -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : May 23, 2024 10:01 AM IST

पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में तपती-जलती गर्मी के कारण लोग बेहद परेशान हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को लू लगना, उल्टी-दस्त और वायरल फ्लू जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप के कारण आई इंफेक्शन की समस्या भी बढ़ने लगी है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एनवायरमेंटल हेल्थ एंड पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, बढ़ते तापमान से आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, गर्मी में आंखों की देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है।

गर्मी के कारण हो सकती हैं आंखों से जुड़ी ये समस्याएं

भीषण गर्मी में आंखों से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। तेज धूप और लू के कारण आंखों में संक्रमण, आंखों में सूखापन, आई एलर्जी, टेरिजियम और कंजक्टिवाइटिस जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

आंखों से जुड़ी समस्याओं के लक्षण

  • आंखों से पानी आना
  • आंखों में जलन होना
  • आंखों में सूजन
  • आंखों का लाल होना
  • आंखों से चिपचिपा डिस्चार्ज होना

धूप और लू से कैसे करें आंखों का बचाव

  • आंखों को ताजा ठंडे पानी से बार-बार धोएं
  • धूप में घर से बाहर निकलते समय चश्मा पहनकर जाएं
  • आंखों की ठंडी सिकाई करें
  • अगर जरूरी नहीं है, तो दोपहर में घर से बाहर न निकलें।
  • शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • आंखों में किसी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

तेज धूप के सीधा संपर्क में आने से आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में, जितना संभव हो, बाहर धूप में निकलने से बचें। अगर आपको आंखों में जलन, दर्द, सूजन या लालिमा जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। खुद से आंखों में किसी भी तरह की आई ड्रॉप न डालें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.