... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 27, 2022 3:40 PM IST
फ्लू शॉट्स के बाद कोविड वैक्सीन लगवाने से लग रहा डर? बिना किसी डर के तुरंत लगवाएं वैक्सीन
गर्मी की छुट्टियों के बाद एक बार फिर से स्कूल खुल चुके हैं। मानसून सीजन भी दस्तक देने को है और बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। इसके अलावा कोविड के मामले भी लोगों को परेशान किए हुए हैं। स्कूल खुलने के साथ-साथ बच्चों के माता-पिता इस बात को लेकर चिंतित हैं कि फ्लू और कोविड के बढ़ते खतरे के बीच कैसे अपने बच्चों को सुरक्षित रखा जाए, खासकर 12 साल से कम उम्र के बच्चे, जिन्हें कोविड वैक्सीन नहीं लगी है।
बहुत से एक्सपर्ट 12 साल से कम उम्र के बच्चों को फ्लू शॉट्स लगाने की सलाह दे रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस महीने के आखिरी सप्ताह और जुलाई माह के शुरू में स्कूल फिर से खुल रहे हैं और बहुत से बच्चे फ्लू शॉट्स ले भी चुके हैं। ये बच्चे वो हैं, जिन्हें 12 साल के होने में या तो कुछ दिन रह गए हैं या एक एक-आधा महीना ही बचा है। बता दें कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए कम से कम 12 साल की उम्र होना जरूरी है।
डॉक्टर्स का कहना है कि जिन बच्चों ने फ्लू शॉट्स लिए हैं उन्हें बिना किसी देरी के 12 साल के पूरे होते ही कोविड वैक्सीन (कोर्बिवैक्स) लगवानी चाहिए। बच्चों के माता-पिता को कोविड वैक्सीन और फ्लू शॉट्स के बीच अंतर को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पहले जारी हुए दिशा-निर्देशों में फ्लू शॉट और कोविड वैक्सीन के बीच कम से कम 15 दिनों का अंतर रखने की सलाह दी गई थी।
मेंबर ऑफ द स्टेट पीडियाट्रिक्स कोविड टास्क फोर्स डॉ. प्रमोद जोग का कहना है कि अब इस तरह की कोई समयसीमा नहीं कि आपको इतने दिनों का अंतर रखना है। इसलिए परिजन इन दोनों वैक्सीन के बीच दिनों के अंतर को लेकर ज्यादा घबराएं नहीं। जब बारी कोविड वैक्सीन को लगाने की आएगी तो कम से कम दो सप्ताह तक न पहले और न बाद में, किसी दूसरी वैक्सीन को न लगवाने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे की वजह प्रतिकूल प्रभावों को लेकर भ्रम की स्थिति से बचना है।
डॉ. जोग का कहना है कि ये तर्क अब काम नहीं करता है क्योंकि कोविड वैक्सीन को लेकर अब बहुत अनुभव हो चुका है। आप एक साथ भी फ्लू और कोविड वैक्सीन लगवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ही असक्रिय वैक्सीन हैं, इसलिए दोनों के बीच दिनों के अंतर की जरूरत नहीं है।