गर्मी के दिनों में धूप से स्किन को बचाकर ग्लोइंग लुक लाने के 6 टिप्स

जानिये कैसे नारियल तेल का इस्तेमाल सनटैन कम करने के लिए किया जाता है?

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : April 6, 2018 7:01 PM IST

गर्मी के मौसम में सनटैन होना आम बात है लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस तरह से आप अपनी स्किन का बचाव कर सकते हैं। अगर नहीं तो ओरिफ्लेम (इंडिया) की सौंदर्य व मेकअप विशेषज्ञ आकृति कोचर, ब्यूटी सोर्स की संस्थापक रागिनी मेहरा और डेजर्ट स्प्लेंडर के संस्थापक शिव सिंह मान के टिप्स को फॉलो करें-

विशेषज्ञों का कहना है कि नारियल तेल, जोजोबा तेल और खूब पानी पीने से धूप से त्वचा को झुलसने से बचाया जा सकता है। ओरिफ्लेम (इंडिया) की सौंदर्य व मेकअप विशेषज्ञ आकृति कोचर, ब्यूटी सोर्स की संस्थापक रागिनी मेहरा और डेजर्ट स्प्लेंडर के संस्थापक शिव सिंह मान ने हानिकारक किरणों के प्रभाव से त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए ये सुझाव दिए हैं :

  • शरीर के खुले हिस्से की त्वचा पर धूप में रहने के बाद नारियल तेल लगाएं, ताकि त्वचा नहीं झुलसे।

  • विटामिन डी युक्त कॉड मछली का शुद्ध तेल इस्तेमाल करें। यह सनबर्न के खिलाफ मजबूत प्रतिरोधक शक्ति विकसित करेगा।

  • त्वचा में अंदर से नमी बरकरार रखने के लिए खूब पानी पिएं। गर्मियों में सात-आठ लीटर पानी जरूर पीएं। नमी युक्त त्वचा की सूर्य की किरणों से झुलसने की संभावना कम होती है।

  • ऐसे कपड़े पहनें, जिससे आपके शरीर का अधिकांश हिस्सा ढका रहे। लंबी आस्तीन वाले शर्ट और पैंट पहनें।

  • जोजोबा का तेल सनबर्न के खिलाफ सुरक्षा कवच का काम करता है और धूप से झुलसी त्वचा ठीक करने में भी मददगार साबित होता है। यह तेल विटामिन ई और बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर होता है और रूखी और झुलसी त्वचा को ठीक कर कोमल बनाता है।

सौजन्य: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Shuterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source