इन 5 एक्सपर्ट नैचुरल टिप्स से प्रदूषण के साइड इफेक्ट्स से स्किन का करें ऐसे बचाव

प्रदूषण भरे वातवरण में दमकती त्वचा पाने के लिए एक्सपर्ट के ये टिप्स फॉलो करें!

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : November 16, 2017 6:00 PM IST

सोलह साल की त्वचा की जो रंगत होती है वह समय के साथ खत्म होने लगती है। इसके पीछे अनहेल्दी लाइफस्टाइल तो होता ही है साथ ही प्रदूषण का भी असर होता है। प्रदूषण के कारण स्किन ड्राई तो हो ही जाती है साथ ही वह अपना नैचुरल ग्लो भी खो देती है। लेकिन 'ओरिफ्लेम इंडिया' की त्वचा व मेकअप विशेषज्ञ आकृति कोचर ने भी संबंध में ये सुझाव दिए हैं जो आसानी से बिना कृत्रिम क्रीम और लोशन के खोई हुई रंगत को वापस लाने के साथ उसको बरकरार रख सकती है।

  • ऐसे सन ब्लॉक क्रीम का इस्तेमाल करें जो न सिर्फ सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षा प्रदान करे बल्कि हवा में मौजूद प्रदूषकों और हानिकारक कणों से भी सुरक्षा प्रदान करें।
  • रूई के गोले पर बेबी ऑयल, नारियल तेल लगाकर चेहरे को साफ कर लें और फिर फेस वॉश से चेहरा साफ करें। इससे त्वचा के रोम छिद्र गहराई से साफ होंगे और बैक्टीरिया निकल जाएंगे। इसके बाद स्किन टोनर लगाएं।
  • विटामिन सी और ई युक्त एंटी-ऑक्सीडेंट से समृद्ध फलों, सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें। ब्रोकली, पालक, पीनट बटर इसके प्रमुख स्रोत हैं।
  • त्वचा में नमी बरकरार रखने के लिए तरबूज, ग्रीन एप्पल आदि के कुछ टुकड़े काट लें और इसे अपने पानी के बोतल में डाल लें और पूरे दिन पोषण तत्वों से भरपूर इसका सेवन करें।
  • विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट से समृद्ध फेस मास्क जैसे पपीता का मास्क का इस्तेमाल करें। साफ, निखरी त्वचा के लिए हल्दी का मास्क और गहरे दाग-धब्बे हटाने के लिए आप आलू का मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं।

सौजन्य: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.