
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 22, 2020 11:54 AM IST
Medical procedure masks usually don’t fit our faces perfectly
Exercising with face mask: कोरोनावायरस से बचाव (Coronavirus prevention tips) का एक आसान और बेहतर तरीका है मास्क (Face mask) पहनना। घर से बाहर बिना मास्क पहनकर जाना, इन दिनों आपके लिए खतरनाक हो सकता है, लेकिन यदि आप जॉगिंग और कठोर एक्सरसाइज करते समय भी मास्क पहनते हैं, तो सावधान हो जाएं। ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां, एक्सपर्ट्स ने इस बात की चेतावनी दी है कि जॉगिंग या एक्सरसाइज करते समय मास्क पहनना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे आपको इंफ्लेमेशन होने के साथ ही आपके फेफड़े फट (Lung Burst) सकते हैं। जो लोग एक्सरसाइज करते समय मास्क (Exercising with face mask) पहनते हैं, उन्हें खासतौर से ऐसा ना करने के लिए कहा गया है। एक रिपोर्ट ऐसी सामने आई है, जिसमें फेफड़ों के क्षतिग्रस्त होने की बात कही गई है।
दरअसल, मामला चीन के वुहान का है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जब वुहान में रहने वाले एक व्यक्ति ने मास्क पहनकर जॉगिंग (Exercising with a face mask) किया, तो उसके फेफड़ों को काफी नुकसान पहुंचा। उसने दौड़ते समय मास्क पहन रखा था। अधिक शारीरिक प्रयास और मेहनत करने से उसके फेफड़े सही तरीके से काम करना बंद कर दिए। व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उसकी हालत ऐसी हो गई कि उसे सर्जरी कराने की नौबत आ गई।
हालांकि, बाद में रिपोर्ट में पता चला कि उसका बायां फेफड़ा 90 प्रतिशत संकुचित हो गया था, जिससे उसका दिल उसके शरीर के दाईं ओर घूम गया था। इस घटना के बाद एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की शरीर को थका देने वाली फिजिकल एक्टिविटी जैसे रनिंग, जॉगिंग, एक्सरसाइज करते समय मास्क ना पहनें। बताया जा रहा है कि मास्क पहनकर दौड़ने के कारण उस व्यक्ति का फेफड़ा फट (Burst) गया था।
Homemade Mask for Coronavirus: कोरोना वायरस से बचने के लिए घर में ही बनाएं मास्क, 90 % तक है सेफ
फेफड़े का फटना (Lung Burst) या संकुचित हो जाना एक गंभीर समस्या हो सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसके कारण फेफड़े और छाती की दीवार के बीच की जगह में हवा का रिसाव होने पर फेफड़े खराब हो जाते हैं। यह एक बहुत ही गंभीर स्थिति होती है, जो चेस्ट में आकस्मिक चोट लगने का कारण बनता है। अक्सर, न्यूमोथोरैक्स (Pneumothorax) कुछ चिकित्सा प्रक्रियाओं या फेफड़ों की बीमारी के कारण होता है। इस स्थिति में सांस लेने में इतनी ज्यादा तकलीफ होने लगती है कि व्यक्ति अचानक गिर जाता है।
आमतौर पर, उपचार विधियों में फेफड़ों में मौजूद अतिरिक्त हवा को हटाने के लिए सुई या ट्यूब का उपयोग किया जाता है। हालांकि, इस तरह का सीने का आघात (Chest trauma) अक्सर बेहद गंभीर और जोखिम भरा होता है। कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest), रेस्पिरेटरी फेलियर (respiratory failure), आघात और मृत्यु जैसी गंभीर जटिलताएं न्यूमोथोरैक्स के कारण हो सकती हैं।
कोरोनावायरस से बचने के लिए 6 फीट की दूरी भी है कम, जानें क्या कहती है रिसर्च
हाल ही में, यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कहा था कि जब लोग अपने घरों से बाहर जाते हैं, तो अपने चेहरे को अच्छी तरह से कपड़े से ढंक (Exercising with face mask is dangerous) लें। खासकर, उन जगहों पर बेहद सावधानी बरतनी चाहिए, जहां दूसरों से कम से कम 6 फीट दूर रहना मुश्किल है।
कोरोनावायरस के कारण लोग घरों में रह रहे हैं। जो लोग जिम जाकर घंटों एक्सरसाइज करते थे, वो अब अपनी सोसायटी के पार्क में जाकर टहलने में भी डरते हैं। लेकिन, जब भी आप कोई थका देने वाली कठोर एक्सरसाइज (strenuous physical activity) करते हैं जैसे दौड़ना, जॉगिंग करना तो मास्क पहनकर (wearing mask while exercising) करने से बचें। मास्क पहने से खुलकर सांस लेने में मुश्किल हो जाती है। मास्क खुद को वायरस से सुरक्षित रखने और दूसरों को वायरस ना देने के लिए होता है।
Covid-19 Face Mask : कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क से जुड़े डूज एंड डोंट्स
कोरोनावायरस से बचाएगा यह फेस शील्ड, घर पर बनाने के लिए देखें ये वीडियो
तंबाकू से तैयार किया गया कोरोनावायरस का वैक्सीन, जल्द शुरू हो सकता है इंसानों पर ट्रायल