... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 17, 2018 12:24 PM IST
नशा या मादक पदार्थों का सेवन दिन ब दिन आम होता जा रहा है। ऐसा नहीं है कि इसके लिए जागरूकता नहीं फैलाई जा रही है। कई विज्ञापनों एवं अन्य तरीकों के जरिए इसके सेवन को कम करने या रोकने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उस तरह का संतोषजनक परिणाम देखने को आज भी नहीं मिल रहा है।
कोकीन आदि नशे की लत के कारण हर वर्ष लाखों-करोड़ों लोग अपनी जान गवा देते हैं। यदि आप इस लत से पीछा छुड़ाना चाहते हैं, तो हर दिन एक्सरसाइज करना शुरू कर दीजिए। हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि एक्सरसाइज करने से कोकीन जैसे खतरनाक मादक पदार्थ के नशे की लत को कम किया जा सकता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ बफैलो में यह अध्ययन किया गया। इस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता पैनायोटिस (पीटर) थैनोज द्वारा की गई रिसर्च में पा गया है कि व्यायाम कोकीन की लत को कम करने में कारगर है। यूबी रिसर्च इंस्टीट्यूट के एडिक्शन एंड डिपार्टमेंट ऑफ फार्माकोलॉजी एंड टॉक्सिकोलॉजी में सीनियर रिसर्च साइंटिस्ट पीटर थैनोज का मानना है कि रोजाना एक घंटे की एरोबिक एक्सरसाइज कोकीन लेने के व्यवहार में बदलाव ला सकता है एवं इसकी लत में भी कमी लाई जा सकती है ।
एक्सरसाइज के जरिए दिमागी तनाव को दूर किया जा सकता है। इस अध्ययन में बताया गया है कि एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस हार्मोन कम होता है जिससे कोकीन सेवन करने की लत में भी कमी आ जाती है। इससे पहले कि गई स्टडी में यह पाया गया था कि एरोबिक एक्सरसाइज इस तरह की लत को कम करने में लाभकारी साबित हुआ है।
थैनोज का कहना है कि अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या इस तरह कि एक्सरसाइज अन्य मादक पदार्थों की लत को भी छुड़ाने में मदद कर पाती है या नहीं? इसका भी बहुत जल्द ही पता लगाने में सफलता हासिल होगी, इस बात की हमें उम्मीद है।
चित्रस्रोत :Shutterstock.