Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

5 एक्सरसाइज जो हाई ब्लड प्रेशर को ठीक कर सकती हैं

हाई ब्लड प्रेशर हमेशा के लिए एक्सरसाइज की मदद से ठीक हो सकता है।

5 एक्सरसाइज जो हाई ब्लड प्रेशर को ठीक कर सकती हैं
एक्सरसाइज और ब्लड प्रेशर का क्या है सबंध ? ©Shutterstock.

Written by akhilesh dwivedi |Published : December 29, 2018 9:29 PM IST

हाई ब्लड प्रेशर आज के समय की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बीमारी है। खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण किसी भी उम्र के लोग इस बीमारी के शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा मोटापे के कारण भी आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और कुछ मामलों में लोग हार्ट अटैक के शिकार हो जाते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को सर्दियों में रखना चाहिए विशेष ध्यान, हो सकती हैं ये परेशानियां।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आज कल बाज़ार में कई तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं लेकिन इसके अलावा आप इसे एक्सरसाइज करके भी काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं कि वे रोजाना कम से कम 45 मिनट की एक्सरसाइज ज़रूर करें।

Also Read

More News

टहलना या वाक 

रोजाना वाक करने की आदत डालें इससे न सिर्फ ब्लड प्रेशर कम होता है बल्कि शरीर कई तरह की बीमारियों से दूर रहता है। सुबह अपनी क्षमतानुसार तेज स्पीड से टहलें और रोजाना कम से कम 10-15 मिनट बिना रुके हुए टहलें। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है साथ ही हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की समस्या से राहत मिलती है।

6 नेचुरल उपाय जो “लो-ब्लडप्रेशर” में हैं मददगार। 

साइकिलिंग

साइकिलिंग करना सबसे बढ़िया कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज मानी जाती है। जब आप पैडल मारते हुए अपने पैरों को ऊपर नीचे करते हैं तो पूरे शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन के मरीजों को रोजाना कम से कम 20 मिनट साइकिलिंग करनी चाहिये।

तैरना या स्विमिंग 

आप किसी भी उम्र में स्विमिंग सीख सकते हैं और यकीन मानिए वजन कम करने या खुद को फिट रखने के लिए यह सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज है। स्विमिंग करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है और शरीर की बनावट भी बेहतर होती है। व्यस्क लोगों को रोजाना कुछ देर स्विमिंग ज़रूर करनी चाहिये इससे उनकी स्टेमिना भी बढ़ती है। सर्वोत्तम

डांस

आपको बता दें कि डांसिंग भी एक तरह की एरोबिक्स एक्सरसाइज है और इससे शरीर को कई फायदे भी हैं। डांस करने से स्ट्रेस में बहुत कमी आती है जिससे हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों में आराम मिलता है। उम्रदराज दोगों को भी अपनी क्षमता अनुसार डांस करना चाहिये जिससे उनका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

हल्के फुल्के व्यायाम 

ऊपर बताये हुए सारे एक्सरसाइज के अलावा आप कुछ हल्के फुल्के एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। जैसे कि दिन में एक दो बार घर की सीढियां चढ़ें। इससे भी ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और मांसपेशियां मजबूत रहती हैं।

जनवरी 2019 में एक महीने करें ये 7 काम छूट जायेगी शराब की लत।

फ्लैट टमी के चक्कर में कहीं आप भी किडनी फेल्योर के शिकार तो नहीं हो रहे ?

वापस पाना चाहती हैं खोया हुआ निखार, आज से ही आजमाएं ये 5आयुर्वेदिक उपाय।

सर्दी के 5 बेहतरीन ब्रेकफास्ट जो वेटलॉस में हैं मददगार।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

वजाइनल इंफेक्शन और डिस्चार्च की समस्या से रहना है दूर तो इन फूड और ड्रिंक्स से रहें दूर।

About the Author

... Read More