Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अवसादरोधी दवाओं के अधिक सेवन से बढ़ सकता है मोटापा

वजन बढ़ने से कई दूसरी बीमारियां जैसे मधुमेह, दिल संबंधी रोग व कैंसर आदि होने का खतरा भी रहता है।

अवसादरोधी दवाओं के अधिक सेवन से बढ़ सकता है मोटापा

Written by Editorial Team |Published : May 28, 2018 3:29 PM IST

अवसादरोधी दवाओं का इस्तेमाल लंबे समय तक करने से वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही वजन बढ़ने से कई दूसरी बीमारियां जैसे मधुमेह, दिल संबंधी रोग व कैंसर आदि भी हो सकती हैं। शोध से पता चला है कि सामान्य वजन वाले व ज्यादा वजन वाले जिन लोगों ने लंबे समय तक अवसादरोधी दवाइयां ली, उनमें अधिक वजन और मोटापे का अत्यधिक जोखिम पाया गया।

लंदन के किंग्स कॉलेज के लेखक राफेल गफूर ने कहा, "यह कहना जरूरी है कि किसी भी मरीज को अपनी दवा लेनी बंद नहीं करनी चाहिए। और यदि उन्हें कोई चिंता है, तो उन्हें अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से बात करनी चाहिए।"

शोध के अनुसार, मोटापा ग्रस्त लोगों में अवसाद आम बात है, इसके परिणामस्वरूप उनके अवसाद रोधी दवाओं की मात्रा बढ़ी है।

Also Read

More News

इस शोध का प्रकाशन बीएमजे नामक पत्रिका में किया गया है। इसमें 300,000 वयस्कों का डेटा शामिल है, जिनकी औसत आयु 51 वर्ष और बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) शामिल है।

इसमें प्रतिभागियों को उनके बीएमआई के आधार पर समूहों में बांटा गया और उन्हें दी गई अवसाद रोधी दवाओं के आधार पर शोध किया गया। इनकी 10 साल तक निगरानी की गई।

स्रोत:IANS Hindi.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत- Shutterstock Images.

About the Author

... Read More