बच्चों को भी होता है किडनी स्टोन्स, इन 2 सफेद फूड्स के कारण बढ़ रही है बच्चों में किडनी की बीमारियां

डॉक्टरों का कहना है कि बड़ों के साथ-साथ बच्चों में भी किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और इसका एक कारण है उनकी अनहेल्दी डाइट।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 16, 2024 7:13 PM IST

Kidney diseases in kids: किडनी स्वस्थ ना हो तो पूरा शरीर बीमार पड़ सकता है और अलग-अलग तरह की बीमारियां हमें घेर सकती हैं। किडनी के स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 14 मार्च को विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day 2024) मनाया जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि बड़ों के साथ-साथ बच्चों में भी किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और इसका कारण है उनकी अनहेल्दी डाइट।

बच्चों के खाने-पीने की आदतें कर रही हैं उन्हें किडनी को कमजोर

एक्सपर्ट्स के अनुसार, नमक और चीनी से भरपूर डाइट के कारण बच्चों में अनहेल्दी लाइफस्टाइल उनकी किडनी को कमजोर कर रहा है जिससे बच्चों में किडनी से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि किडनी की बीमारियों के मुख्य कारण हैं-

इन कारणों से लोगों में हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी अन्य बीमारियां भी बढ़ती हैं जो लोगों की किडनी को सीधे-सीधे नुकसान पहुंचाती हैं।

दिल्ली स्थित सीके बिरला हॉस्पिटल में नियोनेटोलॉजी और पीडियाट्रिक्स की निदेशक पूनम सिदाना ने बताया, '' ऐसे आंकड़ें सामने आए हैं जिनमें बच्चों में किडनी की बीमारी में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। ऐसा लाइफस्टाइल से जुड़े फैक्टर्स के कारण हो रहा है।''

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में डॉक्टर सिदाना ने आगे  कहा कि नमक और चीनी से भरपूर चीजों का सेवन और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते बच्चों में किडनी की बीमारियां बढ़ रही है। ये  आदतें आपके स्वास्थ्य को खराब करती हैं जिससे डायबिटीज, मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ये सभी बीमारियां किडनी को भी नुकसान पहुंचाती हैं। जबकि स्मोकिंग और शराब पीने की आदतेके कारण भी किडनी की बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है।''

बच्चों में बढ़ी किडनी स्टोन्स की समस्या

बेंगलुरु के नारायणा हेल्थ सिटी की पीडिट्रिशियन अखिला वसंत हसन ने कहा, ''बच्चों में किडनी स्टोन के मामले दुनियाभर में बढ़े हैं।" उन्होंने कहा कि 'नमक और प्रोटीन का बढ़ता सेवन और बढ़ता मोटापा अधिकांश बच्चों में ( 75 से 85 प्रतिशत) किडनी स्टोन का कारण होता है। वहीं, कुपोषण और पानी की कमी भी किडनी स्टोन बनने की समस्या को बढ़ा सकती है।

बच्चों की  किडनी को स्वस्थ रखने के उपाय क्या हैं?

डॉक्टरों की सलाह है कि किडनी और अच्छी हेल्थ के लिए बच्चों को रोजाना कुछ हेल्दी आदतें फॉलो करने के लिए कहा जाए जैसे-

  • वे रोजाना व्यायाम करें।
  • बच्चे हेल्दी डाइट लें जिसमें फलों और सब्जियों की मात्रा अधिक हो।
  • नमक की मात्रा कम की जाए और
  • मीठी चीजें जिनमें चीनी की मात्रा अधिक हो, उनका भी सेवन बहुत कम मात्रा में किया जाए।