क्या आपको पता है कि शराब पीने से स्किन कैंसर होता है?

अगर आप खुद को शराब पीने से रोक नहीं पा रहे है तो संभल जाइए!

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : August 2, 2017 3:47 PM IST

आजकल के स्ट्रेसफूल लाइफस्टाइल में लोग खुद को टेंशनफ्री करने से बिना सोचे समझे शराब पीने लगते हैं और ये नहीं सोचते कि इसका सेहत पर क्या असर पड़ेगा। शायद आपको पता नहीं कि शराब पीने से कैंसर जैसा लाइलाज बीमारी होने का भी खतरा होता है। हाल के एक रिसर्च से पता चला है कि अगर आप रोजाना दस ग्राम से ज्यादा शराब पीते हैं तो स्किन कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि शराब के खुराक पर इस बीमारी के होने की संभावना बढ़ जाती है। क्या आपको पता है  छिलका सहित सेब खाने से कैंसर होने का जोखिम कम किया जा सकता है!

ज्यादा शराब पीने वाले व्यक्तियों में नॉन मेलोनोमा त्वचा कैंसर के होने का खतरा बढ़ जाता है। एक शोध में पाया गया है कि रोजाना दस ग्राम ज्यादा शराब लेने से बेसल सेल कार्सिनोमा (बीसीसी) का खतरा 7 फीसदी और स्किन स्क्वेमस सेल कार्सिनोमा (सीएससीसी) का खतरा 11 फीसदी बढ़ जाता है। इस शोध का प्रकाशन 'ब्रिटिश जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी' में किया गया है। ये नॉन-मेलनोमा त्वचा कैंसर के दो सामान्य प्रकार हैं।

शोध में कहा गया है कि पराबैंगनी विकिरण सीधे तौर पर बीसीसी और सीएससीसी से जुड़ा है, जबकि शराब और कैंसर का संबंध सटीक तौर पर परिभाषित नहीं है।

शोध के लिए दल ने मेटा-विश्लेषण किया और 13 नियंत्रित मामलों/समूहों के निष्कर्षो की समीक्षा की।

हॉर्वर्ड ची.एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एच. येन ने कहा, "मेटा विश्लेषण से शराब के बीसीसी और सीएससीसी से जुड़े होने के सकारात्मक साक्ष्य मिले हैं। बीसीसी व सीएससीसी के जोखिम शराब की खुराक पर निर्भर करते हैं।"

सौजन्य:IANS Hindi

चित्र स्रोत: Shutterstock