... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 13, 2018 11:01 AM IST
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का यहां सोमवार को एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। चटर्जी (89) लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
नर्सिग होम के सूत्रों ने यह जानकारी दी। बेलेव्यू क्लीनिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप टंडन ने बताया, "उनका निधन सुबह 8.15 बजे हुआ।"
चटर्जी की हालत रविवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद गंभीर थी। उन्हें किडनी संबंधी बीमारी भी थी और सात अगस्त को क्लीनिक में उन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।
सोमनाथ चटर्जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वह मनमोहन सिंह सरकार में 2004 से 2009 तक लोकसभा के स्पीकर रहे।
लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया है। वह किडनी की बीमारी के चलते कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
तबीयत नाजुक होने के बाद बीते 10 अगस्त को उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। माकपा के पूर्व नेता सोमनाथ चटर्जी 10 बार लोकसभा के सांसद रहे हैं। वह कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए-1 सरकार में 2004 से 2009 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे थे।
हार्ट अटैक के लक्षण
डायबिटीज के मरीज रहें सतर्क
हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण मोटापा है। डायबिटीज से ग्रस्त लोगों को तो और भी सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि डायबिटीज के मरीजों में कभी-कभी यह लक्षण दिखाई नहीं देते। इस तरह के मरीजों में बिना किसी लक्षण या दर्द के ही साइलेंट हार्ट अटैक (Silent Heart Attack) पड़ता है।
नेताओं ने जताया दुख
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक संस्थान थे और पार्टी लाइन से हटकर सभी सांसदों के मन में उनके लिए अपार सम्मान था। इस दुख के समय में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
राहुल के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोमनाथ चटर्जी के निधन पर दुख जाहिर किया है। केजरीवाल ने कहा कि यह खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। उन्हें लोकसभा के सबसे महानतम स्पीकर की श्रेणी में हमेशा याद रखा जाएगा।
इनपुट : IANS Hindi
चित्र स्रोत : Kolkata 24x7
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.