दुनिया भर में हर साल 28 लाख लोग मरते हैं शराब पीने से, जानें कौन सी बीमारी देती है यह लत

लांसेट मेडिकल जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 में शराब की वजह से 28 लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 24, 2018 7:05 PM IST

शराब सेहत के लिए खराब है, यह बात अब किसी से छिपी नहीं है। इससे जुड़े एक अध्‍ययन में कुछ चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि हर साल शराब पीने की वजह से कैंसर और हृदय संबंधी बीमारियों सहित सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में 28 लाख लोगों की मौत होती है।

शोधकर्ताओं को इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि थोड़ी मात्रा में अल्कोहल सेवन से लोगों को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। इसके अलावा उन्हें इस बात के भी सबूत नहीं मिले हैं कि शराब का किसी तरह भी सेवन स्वस्थ रहने में मददगार साबित हो सकता है।

विस्तृत अनुसंधान के मुताबिक, कभी-कभार भी शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। लांसेट मेडिकल जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 में शराब की वजह से 28 लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

शराब पीने से होने वाली समस्याएं

1 जब कोई लगातार शराब पीता है तो तीसरी और सबसे घातक स्टेज शुरू हो जाती है, जिसे ऐल्कोहॉलिक सिरोसिस कहते हैं। इस स्टेज में आने के बाद लीवर कभी नॉर्मल नहीं हो सकता। इस स्टेज में पीलिया होने के साथ पैरों में सूजन आनी शुरू हो जाती है। पेट फूल सकता है और पानी भर सकता है, खून की उल्टी आ सकती है और कभी भी मरीज बेहोश हो सकता है।

2 ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रकाशित एक शोध के अनुसार, अल्कोहल के अपने खतरे हैं जो शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिनसे कैंसर भी हो सकता है। शराब के सेवन से पेट में अल्सर हो जाता है और अल्सर होने के कारण गले तथा पेट को जोड़ने वाली नली में सूजन आ जाती है, जिससे बाद में कैंसर हो सकता है।

3 ज्यादा शराब पीने के कारण कई बार सांस लेने में दिक्कत आने लगती है। ऐसी स्थिति में इंटूबेशन (किसी मरीज की श्वांस नली में सांस के लिए लगाई जाने वाली एक ट्यूब) सांस दिलाने में मददगार साबित होता है। यह रेस्पिरेटर से एयर को लीक होने से बचाता है, ताकि हवा फेफड़े तक जा सके।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source