कैंसर से बचना है तो इन 4 चीज़ों का बंद कर दें इस्तेमाल!

हमारे आसपास ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो कैंसर का कारण बनती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 18, 2018 6:10 PM IST

कैंसर का कारण बननेवाली बहुत-सी चीज़ें हमारे पर्यावरण में ही मौजूद हैं तो बहुत-सी चीज़ें हमारे घरों में भी पायी जाती हैं।  हमारे आसपास ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो कैंसर का कारण बनती हैं। लेकिन बहुत कम बार हम उन चीजों की पहचान कर सकते हैं। ऐसी ही 4 चीज़ों के बारे में पढ़ें यहां-

  1. खाना पकाने के बर्तन- नॉन-स्टिक पैन और बर्तन का इस्तेमाल आजकल कई परिवारों में होता है, लेकिन वो कोटिंग जो आपको कम तेल वाला हेल्दी खाना पकाने में मदद करती है वही कोटिंग कैंसर का कारण बनती है। यह कोटिंग पॉली टेट्रा फ्लूरो एथलिन से बनती है। एनवायरमेंट वर्किंग ग्रुप की माने तो नॉनस्टिक बर्तनों की कोटिंग खाने के साथ जब हमारे शरीर में प्रवेश करती है तो आसानी से और जल्दी शरीर से इसका निष्कासन नहीं होता। यह कोटिंग कैंसर का कारण बन सकती है और बर्तनों से उठनेवाला धुआं प्रेगनेंट महिलाओं और रोग-प्रतिरोधक शक्तिवाले लोगों के लिए खतरनाक बन सकता है।
  2. कॉस्मेटिक्स- आपके मेकअप और ग्रूमिंक के लिए काम आनेवाली चीजें जैसे पावडर, बॉडी लोशन , लिपस्टिक, डिओड्रेंट और स्प्रे जैसी चीज़ों में केमिकल्स होते हैं जो हार्मोन्स पर प्रभाव डालने वाले केमिकल्स माने जाते हैं और इनसे कैंसर का ख़तरा बढ़ता है।
  3. माइक्रोवेव ओवेन- आप बेकिंग और खाना गर्म करने के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि लंबे समय तक माइक्रोवेव का इस्तेमाल कैंसर का कारण बन सकता है।  हालांकि विभिन्न स्टडीज में ऐसा भी कहा गया है कि माइक्रोवेव की किरणों का प्रभाव इतना नहीं कि कैंसर हो सके। लेकिन ऐसी स्थिति में खाना बनाने के लिए दूसरे तरीकों को ज़्यादा सुरक्षित ही कहा जाएगा।
  4. क्लिनिंग प्रॉडक्ट- डिटर्जेंट और कीड़े-मकोड़े मारनेवाली दवाएं जैसी चीजें जो हर घर मे पायी जाती हैं। इनमें अल्काइल फिनोल , ट्राइक्लोसन और टेट्राक्लोरोएथलिन  जैसे केमिकल होते हैं। ये केमिकल्स होरमोन प्रणाली या एन्डोक्राइन सिस्टम  पर असर डालते हैं जिनसे हार्मोन्स का असंतुलन होता है। साथ ही ये ब्रेस्ट और प्रोस्टेट ग्रंथि से जुड़े कैंसर का कारण भी बनते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source