
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : September 23, 2021 5:55 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्दी देश के नागरिकों को एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। पीएम मोदी 27 सितंबर को प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन योजना (PM-DHM) का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह योजना पहले राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के नाम से चल रही थी। PM-DHM योजना आंकड़ों, सूचना और बुनियादी ढांचा सेवाओं की एक विस्तृत श्रंखला है, जिसकेेे माध्यम से एक कुशल, समावेशी, सुरक्षित और किफायती तरीके से स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करना है। इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को एक यूनिक हेल्थ आईडी कार्ड मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो यूनिक हेल्थ आईडी कार्ड सरकार देने जा रही है, वह लोगों के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की मदद से बनेगी। दरअसल प्रधानमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना का उद्देश्य भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और बेहतर बनाना है। इसे हेल्थकेयर की जरूरतों का वन-स्टॉप सॉल्यूशन बनाने की तैयारी है। इससे हेल्थकेयर सर्विस देने वाले संस्थानों तक पहुंचना ज्यादा आसान होगा।
प्रधानमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना केंद्र सरकार द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत केंद्र शासित प्रदेशों (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, लद्दाख, लक्षद्वीप और पुडुचेरी) में आंकड़े इकट्ठे किये जा रहे हैं!
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.