Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
इथियोपिया सरकार ने शनिवार को कहा कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में इबोला मामलों की पुष्टि के बाद देश में हाई अलर्ट कर दिया है। इथियोपिया स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इबोला के घातक वायरस को देश में आने से रोकने के लिए प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों और सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच की जा रही है।
मंत्रालय का कहना है कि संदिग्ध इबोला मामलों की जांच के लिए देश में क्लिनिकों और अस्पतालों को आवश्यक उपकरण मुहैया कराए गए हैं और साथ ही प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
डीआरसी सरकार ने मंगलवार को इक्वटेयोर प्रांत के बिकोरो में इबोला के नए मामलों की पुष्टि की थी।
अफ्रीकी संघ (एयू) ने ऐलान किया है कि अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) इबोला से निपटने में डीआरसी की मदद के लिए सक्रिय हो गया है।
क्या है इबालो वायरस
इबोला एक खरतनाक वायरस या विषाणु का नाम है, जो एक गंभीर बीमारी का कारण बनता जा रहा है। इस बीमारी को इबोला वायरस रोग कहते हैं। इस वायरस से संक्रमित होने पर व्यक्ति के बचने की बेहद कम संभावना रहती है। इसमें 50 से 90 प्रतिशत रोगियों की मृत्यु हो जाती है। इबोला बीमारी मरीज के संपर्क में आने से फैलता है। इबोला वायरस से पीड़ित किसी रोगी के पसीने, लार और खून के साथ ही उसके सांस के जरिए भी यह खतरनाक वायरस आपके शरीर में दाखिल हो सकता है। पीड़ित व्यक्त से यौन संबंध बनाने से भी यह बीमारी होती है।
रोग के लक्षण
इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों में उल्टी, दस्त, बुखार, सिरदर्द, रक्तस्राव, आंखें लाल होना और गले में कफ आदि शामिल हैं। अक्सर इसके लक्षण प्रकट होने में तीन सप्ताह तक का समय लग जाता है। खांसी के बाद खून निकलना, मांशपेशियों में दर्द होना, बाल झड़ने के अलावा गंभीर लक्षणों में त्वचा गलने लगती है।
इबोला वायरस से बचाव
इस रोग का कोई स्थायी इलाज मौजूद नहीं है। इसके लिए टीका विकसित करने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, अभी ऐसा कोई टीका मौजूद नहीं है, जिससे इस बीमारी से बचा जा सके। इबोला महामारी वाले किसी भी इलाके, देश में जाने से बचें। खुद को सतर्क रखकर ही आप इससे अपना बचाव कर सकते हैं।
स्रोत:IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Shutterstock.