
Also Read
न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से का इलाज कराने के बाद बॉलीवुड एक्टर इरफान खान भारत लौट आए हैं। 52 साल के इरफान ने अपनी आगामी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की लंदन में शूटिंग पूरी की, उसके बाद सर्जरी कराई।
साल भर पहले इरफान के न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित होने की बात सामने आई थी जिसके ट्रीटमेंट के लिए लंदन चले गए थे। इरफान ने अपनी बीमारी का खुलासा खुद किया था और समय-समय पर अपने बारे में अपने फैंस को सोशल मी़डिया के ज़रिए ख़बर भी देते रहते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक लंदन में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग भी पूरी की है इरफान ने और इरफान की सर्जरी भी सफल रही। वह अपने घर को काफी याद कर रहे थे। अब वह स्वस्थ हैं।
इरफान खान मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर में नजर आए. इसकी कई सारी वीडियोज और तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर छाई हुई है जिसमें इरफान एयरपोर्ट पर अपने चेहरे को छिपाते हुए नजर आ रहे हैं। वह एक ब्लू कैप, ब्लैक जैकेट, डेनिम और व्हाइट स्नीकर्स में नजर आए।
2018 मार्च में इरफान ने खुलासा किया था कि उन्हें एक दुर्लभ ट्यूमर का पता चला है। इसके तुरंत बाद, वो इलाज के लिए लंदन चले गए थे।