Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ा सकती है एनर्जी ड्रिंक, रिसर्च में हुआ खुलासा

Energy Drinks :  एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करने से सेहत को नुकसानदेह हो सकता है। आइए जानते हैं इसके नुकसान क्या है?

हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ा सकती है एनर्जी ड्रिंक, रिसर्च में हुआ खुलासा

Written by Kishori Mishra |Published : June 7, 2024 2:44 PM IST

Energy Drinks : इंस्टेंट एनर्जी के लिए हम में से कई लोग तरह-तरह के एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। एनर्जी ड्रिंक्स से भले ही आपको इंस्टेंट एनर्जी मिले, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा घातक साबित हो सकता है। हाल ही में एक रिसर्च सामने आया है, जिसमें खुलासा किया गया है कि एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने वालों को हार्ट डिजीज का खतरा काफी अधिक रहता है। इन लोगों को मुख्य रूप से 'कार्डियक एरिथमिया' का खतरा हो सकता है।

क्या है हार्ट एपिथमिया? (What Heart Arrhythmia) 

बता दें कि हार्ट एरिथमिया अनियमित हार्ट बीट से जुड़ी एक कंडीशन है, जिस स्थिति में दिल की धड़कनें असामान्य रूप से काम करती है। अमेरिका के रिसर्चर्स का कहना है कि एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से हार्ट रेट काफी ज्यादा बढ़ने लगता है। यह शरीर में ब्लड प्रेशर को अनियंत्रित करता है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा रहता है।

क्या कहता है रिसर्च

रिसर्च में कहा गया है कि प्रति सर्विंग एनर्जी ड्रिंक्स में लगभग 80 से 300 मिलीग्राम कैफीन होता है। वहीं, 8 औंस के कॉफी के एक कप में 100 मिलीग्राम कैफीन होता है। इतना ही नहीं, एनर्जी ड्रिंक में कैफीन के साथ-साथ अतिरिक्त टॉरिन और ग्वाराना जैसे उत्तेजक पदार्थ होते हैं, जिसकी वजह से अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA)  ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

हार्ट रिदम पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में अचानक हार्ट अटैक से बचे करीब 144 लोगों के एक ग्रुप पर यह परीक्षण किया गया, जिनमें से 7 रोगियों यानि लगभग 5 प्रतिशत लोगों ने हार्ट अटैक के समय एक या एक से अधिक एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन किया था। ऐसे में साबित होता है कि एनर्जी ड्रिंक हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकती है।