
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : January 10, 2023 3:52 PM IST
टेंशन, खराब डाइट और किसी भी तरह की शारीरिक समस्या के चलते बालों का झड़ना आम बात है। लेकिन, हाल ही में हुए शोध के मुताबिक बालों के झड़ने की मुख्य वजह एनर्जी ड्रिंक भी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एनर्जी ड्रिंक्स के सबसे ज्यादा शौकीन पुरुष होते हैं। जिसमें ना सिर्फ एनर्जी ड्रिंक्स बल्कि फिजी ड्रिंक, स्पोर्ट्स ड्रिंक और यहां तक मीठी चाय और कॉफी का सेवन करने वालों को बालों के झड़ने (Energy Drinks Cause Hair Loss) का खतरा ज्यादा होता है।
यहां तक कि एक्सपर्ट्स ये भी बताते हैं कि, जो पुरुष जरूरत से ज्यादा एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, उनके बाल एनर्जी ड्रिंक न पीने वाले पुरुषों से ज्यादा झड़ते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए अपनी डाइट की आदतों में सुधार करने के साथ मेंटल स्ट्रेंथ को बढ़ाने की भी जरूरत होती है। इसके अलावा, फास्ट फ़ूड ज्यादा खाने और कम सब्जियों का सेवन करने से भी बाल तेजी से झड़ सकते हैं। हालांकि बालों की कोशिकाओं को भी पोषण की जरूरत होती है, जब वो पोषण उन्हें नहीं मिलता तो परेशानी बढ़ने लगती है।
लीन प्रोटीन, गुड कार्बोहाइड्रेट और गुड फैट के साथ विटामिन और खनिज लेने से स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। लेकिन बालों के लिए कौन सा सुपरफूड होगा, ये कहना थोड़ा मुश्किल होगा। झड़ते बाल और उनका पतला होने का कारण ना सिर्फ एनर्जी ड्रिंक्स हैं, बल्कि इसका समान्य कारण क्रैश डाइट भी हो सकती है।