End of Pandemic: वैक्सीन लगाने भर से नहीं खत्म होगी कोराना महामारी, नयी रिसर्च में कहा गया भविष्य में किन वजहों से बढ़ेगा संक्रमण

इस बीच एक रिसर्च सामने आयी है जिसमें शोधकर्ताओं ने कहा है कि केवल वैक्सीन लगाने से कोरोना वायरस महामारी खत्म नहीं हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 9, 2021 10:57 AM IST

End of Pandemic: कोरोना वायरस महामारी को खत्म करने और अधिक से अधिक लोगों को इससे सुरक्षित रखने के लिए दुनियाभर में प्रयास किए जा रहे हैं। दुनिया के लगभग हर देश में कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और वहां रहनेवाले लोगों को जल्द से जल्दी वैक्सीन लगाकर कोरोना वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, इस बीच एक रिसर्च सामने आयी है जिसमें शोधकर्ताओं ने कहा है कि केवल वैक्सीन लगाने से कोरोना वायरस महामारी खत्म नहीं हो सकती है।

मेडिकल जर्नल जामा नेटवर्क ओपेन में इस रिसर्च के परिणाम प्रकाशित किए गए। रिसर्च में कहा गया कि कोविड-19 संक्रमण का खात्मा केवल वैक्सीन की मदद से नहीं होगा। उनका मानना है कि वैक्सीनेशन के बाद जैसे ही लॉकडाउन और अन्य पाबंदियां हटायी जाएंगी, वैसे ही कोरोना संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ सकता है। जिससे, दुनियाभर में कोविड केसेस में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है।

क्या कोरोना का टीका नहीं रोक सकता संक्रमण

अमेरका की यूनिवर्सिटी ऑफ नार्थ कैरोलिना (University of North Carolina) में सहायक प्रोफेसर मेहुल पटेल की टीम ने नॉर्थ कैरोलिना में एक गणितिय मॉडल के आधार पर यह रिसर्च की। इस रिसर्च में 1 करोड़ लोगों पर अध्ययन किया गया और लोगों में कोरोना वायरस के प्रसार को समझने की कोशिश की गयी।

सर्वे के दौरान पाया गया कि कोविड वैक्सीन लेने के बाद भी लोगों में इंफेक्शन और इसके चलते अस्पताल में भर्ती होने और कोविड डेथ को टालना मुश्किल है। इसकी मुख्य वजहें हैं-

  • लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही।
  • लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करना।
  • मास्क ना पहनना
  • बाज़ार, स्कूल का दोबारा खोलना
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.