
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 1, 2020 4:40 PM IST
भारत के पहले एल्डर केयर ‘एल्डर्स बसंत मेला’ का दिल्ली में हुआ उद्घाटन।
इस देश में जहां बुजुर्ग आबादी की देखभाल आज भी एक चुनौती बनी हुई है। इसके लिए फोर्टिस अस्पताल (ओखला) ने बुजुर्गों की खास देखभाल के लिए एक एल्डर केयर का उद्घाटन किया है। यह पहल ‘वेलनेस, हेल्थ एंड यू’ के अंतर्गत तैयार की गई है। बुजुर्गों को सक्रिय जीवन के लिए प्रोत्साहित करने और बुजुर्गों के गौरव के लिए सामाजिक समावेश को बढ़ावा देने के लिए अस्पताल ने एक विशेष ‘एल्डर्स बसंत मेला’ (Elders Basant Mela) का आयोजन किया।
यह खास पहल 350 से भी ज्यादा बुजुर्गों के दिल को छू गई। इस कार्यक्रम का खास उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकता और उनके बीच के खास संबंध का जश्न मनाना था, जहां कई बुजुर्ग दंपत्तियों को शादी की 60वीं सालगिरह और 85 की उम्र पार करने वाले बुजुर्गों को जश्न मनाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस जश्न में फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. अशोक सेठ के पिता भी शामिल थे, जो 96 साल के हैं और आज भी बेहद एक्टिव हैं।
आईएमए डेल्ही स्टेट (दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन) के प्रेसिडेंट इलेक्ट, ‘वेलनेस, हेल्थ एंड यू’ के चेयरमैन और अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. जीएस ग्रेवाल ने बताया, “हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि इस कार्यक्रम के जरिए हम बुजुर्गों के जीवन को प्रभावित कर रहे मुद्दों को संबोधित करना चाहते हैं और उन्हें संस्थान द्वारा दी जा रही सुविधाओं को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। जहां, अन्य आबादी की तुलना में बुजुर्गों की बीमारियों के मामले बहुत ज्यादा और गंभीर होते हैं और उनसे संबंधित इलाज भी महंगे होते हैं, वहीं बुजुर्ग अपना और अपने स्वास्थ्य का ख्याल खुद रख सकते हैं, इस बात को अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है।”
‘एल्डर केयर प्रोग्राम’ (Elder care program) अपने प्रकार की पहली पहल है, जहां किसी अस्पताल ने बुजुर्गों के लिए विशेष ओपीडी का उद्घाटन किया है। सौभाग्य से, इस प्रोग्राम ने बहुत ही कम वक्त में बुजुर्गों का विश्वास जीत लिया है।