Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
असम राज्य में जापानी बुखार के मामले सामने आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, असम में पिछले नौ दिनों में जापानी इंसेफेलाइटिस (Japanese encephalitis) से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 82 संक्रमित हो गए, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों से जिला रैपिड रिस्पांस टीम (District Rapid Response Teams) गठित करने की मांग की।बता दें कि जापानी इंसेफेलाइटिस और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों (Mosquito born diseases) से हर साल असम में कई लोगों की जान लेते हैं, खासकर मानसून के मौसम के दौरान जो आमतौर पर मई में शुरू होता है और अक्टूबर तक फैला रहता है।
समाचार एजेंसी आईएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) ने जानकारी दी कि राज्य में 1 जुलाई से अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है और 82 लोग वेक्टर जनित बीमारियों से संक्रमित हो गए हैं।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अविनाश जोशी और एनएचएम निदेशक डॉ एम एस लक्ष्मी प्रिया ने शनिवार को जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की और स्थिति से निपटने के लिए 16 जुलाई तक डीआरआरटी का गठन करने को कहा। एनएचएम ने जेई के प्रकोप से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया और दिशानिर्देश (guidelines for Japanese encephalitis management) भी जारी किए हैं।
अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, पिछले साल जेई के कारण कम से कम 40 लोगों की मौत हुई थी।
जापानी बुखार या जापानी इंसेफेलाइटिसमच्छरों से इंसानों में फैलने वाली एक बीमारी है। इस बीमारी में मस्तिष्क के आसपास की झिल्ली में सूजन बढ़ जाती है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक नहीं फैलता। जापानी बुखार से पीड़ित व्यक्ति में लक्षण 5 से 15 दिनों बाद दिखायी दे सकते हैं।
(आईएएनएस)