COVID-19 in Lions : हैदराबाद के जू में 8 शेर हुए कोरोना पॉजिटिव, भारत में इस तरह का पहला केस

हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में 8 एशियाई शेरों में कोरोना संक्रमित (COVID-19 in Lions) होने की खबर से देशभर में अफरा तफरी मच गई है। जू (Nehru Zoological Park in Hyderabad) के अधिकारियों ने शेरों में कोविड की पुष्टि की है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : May 4, 2021 3:45 PM IST

भारत में कोरोनावायरस अब सिर्फ इंसानों तक ही सीमित नहीं रह गया है बल्कि अब कोरोना की मार जानवरों पर भी पड़नी शुरू हो चुकी है। हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क (Nehru Zoological Park in Hyderabad in hindi) में 8 एशियाई शेरों में कोविड-19 वायरस पाया गया है। जू के अधिकारियों के ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि 8 शेर कोरोना पॉजिटिव हैं। अधिकारियों का कहना है कि RT-PCR जांच में ये शेर पॉजिटिव आए हैं। लेकिन अभी तक सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्युलर बायोलॉजी (CCMB) ने सैंपल के पॉजिटिव आने की खबर पर मुहर नहीं लगाई है। हालांकि CCMB ने 29 अप्रैल को नेहरू जूलॉजिकल पार्क (NZP) को बताया था कि 8 शेरों का RT-PCR टेस्ट पॉजिटिव आया है। लेकिन यह भी सच है कि ये भारत का पहला केस है जब जानवरों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

RT-PCR टेस्‍ट में मिले 8 शेर कोविड-19 पॉजिटिव

नेहरू जूलॉजिकल पार्क के क्यूरेटर और निदेशक डॉक्‍टर सिद्धानंद कुकरेती ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि नहीं की। एक अखबार के साथ बातचीत में डॉ कुकरेती ने कहा 'यह सच है कि शेरों ने कोविड के लक्षण दिखे हैं लेकिन मुझे अभी तक CCMB की RT-PCR रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए अभी इस पर किसी तरह का कमेंट करना सही नहीं होगा।'

अमेरिका के ब्रोंक्स जू के शेर भी हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

वाइल्डलाइफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (डब्ल्यूआरटीसी) के निदेशक डॉ शिरीष उपाध्याय ने कहा कि इससे पहले अमेरिका के न्‍यूयॉर्क के ब्रोंक्स जू में आठ बाघों और शेरों में कोरोना की पुष्टि हुई थी लेकिन उसके बाद से ऐसी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। हालांकि हांगकांग में कुत्तों और बिल्लियों में भी कोरोनावायरस पाया जा चुका है।

कैसे पता चला शेरों हैं कोरोना पॉजिटिव? (How lions detected corona positive in Zoo in hindi)

जब वन्यजीव पशु चिकित्सक नेहरू जूलॉजिकल पार्क में जानवरों की सेहत का हाल लेने आए तो उन्‍हें शेरों में भूख की कमी, नाक से पानी निकलना और खांसी जैसे लक्षण दिखे। जब जू के अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्‍होंने पशु चिकित्‍सकों से शेरों के सैंपल लेने का आग्रह किया। इसके बाद शेरों के सैंपल लिए गए और जांच के लिए हैदराबाद में CCMB को भेजे गए। इसके बाद 40 एकड़ सफारी क्षेत्र में 12 शेरों में से 4 मादा शेर और 4 नर शेरों में कोरोना की पुष्टि हुई। शेरों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्युलर बायोलॉजी यह जानने की कोशिश कर रहा है कि शेरों में यह वायरस इंसानों से आया है या जानवरों से आया है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source