अमेरिका के न्यूयॉर्क में फैले EEE Virus से एक व्यक्ति की मौत, जानें क्या है ये वायरस और कैसे फैलता है

Triple E virus in new york: कोविड बाद अब अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में ट्रिपल ई वायरस का मामले देखे जा रहे हैं, जिससे एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। जानें क्या है ये वायरस और कैसे फैलता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 27, 2024 4:01 AM IST

Eastern equine encephalitis outbreak in USA: अमेरिका कोविड 19 से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए देशों में से एक है और उसके बाद अब एक और वायरस से फैलना शुरू कर दिया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। एक अंग्रेजी अखबार की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका में मच्छरों से फैलने वाले ईईई वायरस का इन्फेक्शन शुरू हो गया है और उससे एक व्यक्ति की मौत भी दर्ज की जा चुकी है। इस वायरल इन्फेक्शन से हुई मौत के बाद लोगों में काफी डर का माहौल बन गया है और सरकार भी इस इन्फेक्शन को रोकने के लिए इंतजाम करने में जुट गई है। इस्टर्न एक्विन एन्सेफेलाइटिस (Eastern equine encephalitis) यानी ईईई (EEE) वायरस मच्छरों के काटने से मनुष्यों के शरीर में पहुंचता है और वायरल संक्रमण फैलाता है। इस वायरस को ट्रिपल ई (Triple E) वायरस भी कहा जाता है, जो कोई नया वायरस नहीं है बल्कि लगभग 80 साल पुराना वायरस है।

क्या है ट्रिपल ई वायरस

यह वायरस काफी दुर्लभ है और इसलिए इसके मामले भी बहुत ही कम देखे गे हैं। 1938 में पहली बार खोजा गया यह वायरस सीधे व्यक्ति के नर्वस सिस्टम पर अटैक करता है, जिस कारण से दिमाग में सूजन आने लगती है और दिमाग से जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा भी इसके साथ ही बढ़ जाता है। अब तक ईईई वायरस इन्फेक्शन के मामले अमेरिका समेत कई देशों में पाए जा चुके हैं।

कैसे फैलता है ट्रिपल ई वायरस

जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि ईईई एक मॉस्क्विटो बोर्न डिजीज है। हालांकि, यह सिर्फ मच्छरों में ही नहीं बल्कि कई अन्य प्रवासी पक्षियों व अन्य स्तनधारी जीवों में भी पाया जाता है। खासतौर पर जब मच्छर इन पक्षियों या जानवरों को काटते हैं, तो वे भी संक्रमित हो जाते हैं और वहीं मच्छर जब इन्सानों को काटते हैं, तो इन्सान भी इससे संक्रमित हो जाते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source