
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 15, 2021 7:10 PM IST
Ebola Outbreak: कोरोना महामारी के दौरान अफ्रीका से एक नये संकट की ख़बरें आ रही हैं। अफ्रीका के देश गिनी (Guinia) में 5 साल बाद एक बार फिर इबोला की बीमारी (Ebola Epidemic) ने सिर उठाना शुरू किया है। गिनी के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अब तक गिनी में इबोला से 4 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। (Ebola Outbreak in Africa)
गौरतलब है कि इससे पहले साल 2013-2016 के बीच अफ्रीकी देशों में इबोला की महामारी आयी थी। तब इस खतरनाक वायरस से तकरीबन 11 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार, 2016 के बाद पहली बार गिनी में इबोला से लोगों की मृत्यु हुई है। इन मृतकों में एक नर्स भी शामिल है। (Ebola Outbreak in Guinea)
एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी सामने आयी है कि मृतक नर्स के अंतिम संस्कार में शामिल 8 लोगों को भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन 8 लोगों में इबोला वायरस के लक्षण देखने को मिले हैं। संक्रमितों में से 3 की मृत्यु हो गयी जबकि, 4 का उपचार चल रहा है।
गिनी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि इबोला को महामारी घोषित कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन इस स्वास्थ्य संकट का सामना उन मानकों के आधार पर कर रही है जिन्हें यूनाइटेड नेशन्स और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तय किया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार, संक्रमित लोगों में इबोला के लक्षण के तौर पर ये समस्याएं दिखीं-
मिली जानकारी के अनुसार, अफ्रीका के ही एक और देश डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में भी इबोला वायरस के फैलने की पुष्टि हुई है। यहां पहला केस 7 फरवरी को सामने आया था और पिछले सप्ताहभर में कांगों में कई लोगों के संक्रमित होने की ख़बर है। फिलहाल, भारत समेत अन्य एशियाई देशों से इबोला के मामलों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। (Ebola Virus in India)