... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : August 13, 2020 5:02 PM IST
People have been advised to limit salt intake to 2,300 mg (2.3 grams) per day — the equivalence of one teaspoon of salt.
Salt Eating : बीमारियों से बचने के लिए शरीर में इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जो इम्यून सिस्टम को कमजोर करती हैं। इसलिए हमें इन चीजों को अपने भोजन में सावधानी पूर्वक शामिल करना चाहिए। शोधकर्ताओं के मुताबिक, खाने में ज्यादा नमक शामिल करने वालों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। इम्यूनिटी वीक होने से शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता कमजोर होने लगती है। इस वजह से इसे लेकर कई तरह के रिसर्च किए गए हैं। आइए जानते हैं इन रिसर्च के बारे में (Salt Eating ) -
रिसर्च में शोधकर्ताओं द्वारा एक चूहों के समूह पर रिसर्च की गई। इस रिसर्च में शोधकर्ताओं ने चूहों के खाने में अधिक नमक दिया। चूहों के शरीर में अधिक नमक पहुंचने के कारण सभी चूहे गंभीर बैक्टीरिया से संक्रमित हो गए। इस बारे में जर्मनी के बॉन यूनीवर्सिटी के शोधकर्ता क्रिश्चियन कुर्ट्स ने कहा कि इस रिसर्च से साबित होता है कि शरीर में अगर जरूरत से अधिक नमक (Salt Eating ) पहुंच जाए, तो इम्यून सिस्टम कमजोर (Immune System Weak) हो जाता है। इससे शरीर को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस रिसर्च में WHO के वॉलनटियर्स भी शामिल किए गए। इन सभी वॉलनटियर्स ने अपने खाने में कुछ दिनों तक 6 ग्राम अधिक नमक को शामिल किया। कुछ दिन बाद देखा गया कि इन वॉलनटियर्स की इम्यून सिस्टम काफी कमजोरी हो गई है। वहीं, कुर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने करीब एक सप्ताह बाद सभी वॉलनटियर्स के ब्लड सैंपल को लेकर व्हाइट ब्लड सेल्स की जांच की। इस जांच में उन्होंने देखा कि अधिक मात्रा में नमक के सेवन से इम्यून कोशिकाएं शरीर में बैक्टीरिया फैलने के कारण खराब और काफी कमजोर होने लगी हैं।
आखिर क्यों कोरोना से कोई गवां रहा जान तो कोई बिना दवा के ही हो रहा है ठीक? रिसर्च में हुआ खुलासा
इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ-साथ शोधकर्ताओं के सामने कुछ हैरान करने वाले नतीजे भी सामने आए हैं। इस स्टडी के मुख्य लेखक कतरज्यान जोबिन ने कहा कि इस स्टडी में चूहों की इम्यूनिटी वीक होते देखी गई है। इसके साथ ही उनके अंदर लिस्टेरिया संक्रमण भी दिखाई है। जोबिन के अनुसार, जिन चूहों को अधिक नमक दिया गया है, उन चूहों के प्लीहा और लिवर में 100 से 1000 रोगाणुओं जन्में हैं।
इस स्टडी से साबित होता है कि एक व्यक्ति के एक दिन में 5 ग्राम से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर इससे अधिक नमक का आप सेवन करते हैं, तो आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इसके साथ ही WHO के अनुसार, एक सामान्य व्यक्ति को पूरे दिन में 1 चम्मच के बराबर ही नमक का सेवन करना चाहिए।