
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 11, 2018 9:00 AM IST
विटामिन ए के अधिक सेवन से हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। © Shutterstock
आप अपनी डायट में विटामिन्स को जरूर शामिल करते होंगे, पर क्या आप जानते हैं कि किसी विटामिन का सेवन किसी शारीरिक समस्या होने पर करने से बचना चाहिए? खासकर, तब जब आपको हड्डियों से संबंधित कोई रोग हो। हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि विटामिन ए के अधिक सेवन से हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। यह अध्ययन यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग, स्वीडन में किया गया।
इसे भी पढ़ें- विश्व अर्थराइटिस दिवस 12 अक्टूबर : नजरंदाज करने पर गंभीर हो जाता है सोरियाटिक अर्थराइटिस
विटामिन ए के अत्याधिक सेवन से हड्डियों का घनत्व कम हो सकता है, जिससे हड्डियों के कमजोर होने के साथ-साथ ही उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। इस बात को साबित करने के लिए चूहों पर एक अध्ययन किया गया, उसके बाद शोधकर्ताओं ने यह दावा किया है। अध्ययन में पाया गया कि इंसानों में विटामिन ए की अनुशंसित प्रतिदिन खुराक ( आरडीए ) से 4.5 से 13 गुना ज्यादा एवं निरंतर सेवन से हड्डियों में बहुत ज्यादा कमजोरी आ जाती है।
इसे भी पढ़ें- वर्ल्ड अर्थराइटिस डे 2018: रखेंगे इन बातों का ख्याल, तो अर्थराइटिस के दर्द से मिलेगी राहत
स्वीडन की यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग के शोधकर्ताओं का कहना है कि अध्ययन में लोगों को अपने आहार में विटामिन ए ज्यादा शामिल करने को लेकर सतर्क होने की सलाह दी गई है। विटामिन ए विकास, दृष्टि, प्रतिरोधक क्षमता और अंगों के सही ढंग से काम करने समेत कई जैविक प्रक्रियाओं के लिए महत्त्वपूर्ण होता है।
हमारा शरीर विटामिन ए बनाने में अक्षम होता है लेकिन मांस, दुग्ध उत्पादों एवं सब्जियों से युक्त स्वस्थ आहार शरीर के पोषक तत्वों संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। शोधकर्ताओं के अनुसार, जो लोग विटामिन ए की अतिरिक्त खुराक लेते हैं, उनकी हड्डियों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। यह अध्ययन जर्नल ऑफ एंडोक्राइनोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।