रात में जंक फूड खाने से आपको हो सकती है ये 1 गंभीर बीमारी, 100 में से 60 लोग करते हैं ये गलतियां!

अगर आप जंक फूड खाते हैं तो इससे केवल आपकी सेहत ही नहीं बल्कि नींद की क्वालिटी भी प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 3, 2023 11:36 AM IST

अगर आप अनहेल्दी फूड खाते हैं तो इससे आपकी सेहत काफी प्रभावित हो सकती है और आप बीमार भी हो सकते हैं। नियमित रूप से जंक फूड का सेवन करना कई शारीरिक बीमारियों को जन्म दे सकता है। इससे न केवल आपके शरीर पर प्रभाव पड़ते हैं बल्कि बहुत सारे मानसिक प्रभाव भी पड़ते हैं और आपकी नींद की क्वालिटी भी प्रभावित हो सकती है। इससे आपकी इम्यूनिटी भी प्रभावित हो सकती है।

उप्साला यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में दिखाया गया है कि कैसे जंक फूड आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है। इस रिसर्च में भाग लेने वाले लोगों ने अन हेल्दी खाना खाया और डॉक्टरों के कहने के मुताबिक हेल्दी खाना भी खाया। इस स्टडी में ही बाद में देखने को मिला कि जिन लोगों ने जंक फूड खाया है उन लोगों को रात में अच्छी नींद नहीं आती है। ऐसा हेल्दी खाना खाने वाले लोगों में कम देखने को मिला।

डाइट का अच्छा न होना और नींद की गुणवत्ता अच्छी न होने से बहुत सी शारीरिक स्थितियों का रिस्क बढ़ सकता है। 15 जवान लड़कों ने इस स्टडी में भाग लिया और इनका वजन नॉर्मल था। सबसे पहले इनके स्लीप पैटर्न को देखा गया और पाया गया कि हर कोई 7 से 9 घंटे की नींद प्राप्त कर पा रहा है। इन लोगों को फिर हेल्दी और अन हेल्दी डाइट दी गई। व्यक्ति की रोजाना की जरूरतों के हिसाब से दोनों तरह के फूड की कैलोरीज़ की मात्रा एक समान थी।

अनहेल्दी फूड में शुगर और सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा थी और इसमें प्रोसेस्ड फूड आइटम्स ज्यादा थे। यह सभी डाइट एक हफ्ते तक ली गई और इस दौरान सभी लोगों का स्लीप शेड्यूल और अन्य गतिविधियां नोटिस की गई। जब दोनों डाइट को मिला कर खाया गया तब नींद में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। ऐसा दूसरी डाइट पर स्विच करने से पहले देखने को मिला।

जब प्रतिभागी हेल्दी डाइट के साथ साथ अन हेल्दी चीजों का भी सेवन कर रहे थे तब देखने को मिला कि गहरी नींद में स्लो वेव एक्टिविटी कम देखने को मिली।

ऐसा दूसरी रात में देखने को भी मिला जब भागीदारों ने दूसरी डाइट पर स्विच कर लिया। धीरे धीरे अन हेल्दी डाइट का सेवन करने वाले लोगों को कम गहरी नींद आने लगी। रिसर्चर्स के मुताबिक जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे ही इनसोम्निया (अनिद्रा) जैसी स्थिति भी देखने को मिलने लगी। इसलिए इसके निष्कर्ष के रूप में कहा गया कि नींद को प्रभावित करने में डाइट का अहम रोल रहता है। अगर डाइट हेल्दी होती है तो नींद भी अच्छी आती है और अगर आप पूरा दिन या फिर ज्यादा मात्रा में जंक फूड खा लेते हैं तो इससे आपकी नींद काफी ज्यादा प्रभावित हो सकती है और रात में सोने में दिक्कत आ सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source