
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 28, 2019 2:04 PM IST
एक दिन में एक अंडा खाने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। © Shutterstock
यदि आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं और हार्ट से संबंधित किसी भी बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं, तो रोजाना एक अंडा खाना शुरू कर दें। हाल ही में हुए एक रिसर्च में यह बात सामने आई है। चीन में हुए एक अध्ययन में यह कहा गया है कि एक दिन में एक अंडा खाने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन अंडा खाने वाले लोगों में कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से मरने की संभावना 18 फीसदी कम हो जाती है। यह शोध जरनल हार्ट में प्रकाशित किया गया है।
पहले हुए कई अध्ययनों में यह कहा जाता रहा है कि बहुत ज्यादा अंडा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें उच्च क्वालिटी की प्रोटीन और अन्य पॉजिटिव न्यूट्रिशनल कम्पोनेंट्स होने के बावजूद इसमं कोलेस्ट्रॉल की भी उच्चा मात्रा होती है, जो दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
जानें, आखिर क्यों नहीं खाना चाहिए चाय के साथ अंडा, सलाद, स्प्राउट्स
शोधकर्ताओं ने 30 से 79 साल तक के करीब 10 लाख चीनी लोगों पर 9 साल तक शोध किया, जिसमें पाया गया कि रोज अंडा न खाने वाले के अपेक्षा जो लोग रोज एक अंडा खाते थे, उनमें दिल से जुड़ी बीमारी कम पाई गई।
और भी हैं अंडा खाने के फायदे
- दिमाग और आंखों के लिए भी अंडा खाना बहुत फायदेमंद होता है। अंडे में प्रोटीन और 9 अन्य अमीनो एसिड मौजूद होते हैं। इसके साथ ही इसमें ल्यूटेनिन नामक न्यूट्रिएंट भी मौजूद होता है, जो दिमाग को स्वस्थ रखता है। अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, डी, बी और बी12 जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये तत्व आंखों के लिए काफी फायदेमंद हैं। एक दिन में एक या दो अंडे खाए जा सकते हैं।
- अंडा खाने से आप वजन घटाने के साथ बढ़ा भी सकते हैं। इसके लिए अंडे का सिर्फ सफेद भाग ही खाएं, क्योंकि पीले वाले हिस्से में कॉलेस्ट्रॉल काफी ज्यादा होता है। जो लोग जिम जाते हैं, उन्हें डाइट में अंडे को विशेष तौर पर शामिल करना चाहिए, लेकिन उन्हें सिर्फ सफेद भाग खाने की सलाह दी जाती है। जिन बच्चों का वजन कम होता है, उन्हें रोजाना एक अंडा खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, जिन लोगों को वजन बढ़ाना है, उन्हें अंडे का पीला वाला हिस्सा खासतौर पर खाना चाहिए।
- अंडे में विटामिन डी और प्रोटीन की भरमार होती है। जिन लोगो के हाथों-पैरों और शरीर के बाकी हिस्सों में दर्द रहता है, उन्हें रोजाना कम से कम एक अंडा खाना चाहिए। अंडा खाने से दर्द कम होने के साथ ही हड्डियां मजबूत होती हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.