Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Eating Bananas Can minimise Risk of Cancer: कैंसर (Cancer) एक गम्भीर बीमारी है जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। कैंसर के कई प्रकार होते हैं और कैंसर शरीर के अलग-अलग अंगों को अलग-अलग तरीके से प्रभावित कर सकता है। एक्सपर्ट्स द्वारा हमेशा से कैंसर के खतरे के प्रति लोगों को सावधान रहने और उसका खतरा बढ़ाने वाले कारकों से बचने की सलाह दी जाती रही है। बता दें कि हमारे आसपास फैले प्रदूषण से लेकर खाने-पीने की चीजों से भी कैंसर का खतरा बढ़ता है। बाहर बिकने वाले जंक फूड और फास्ट फूड को खाने से भी कैंसर होने का रिस्क बढ़ता है। हालांकि, फलों और सब्जियों का सेवन करने से कैंसर का रिस्क काफी हद तक कम हो सकता है। ऐसा ही एक फल है केला, जो हर मौसस में आसानी से मिल जाता है और लोग इसका सेवन भी बड़े चाव से खाते हैं। ( eating raw banana can minimise the risk of cancer)
पके हुए केले जहां एक लोकप्रिय फूड है वहीं कच्चे केले का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। एक नयी स्टडी की मानें तो कच्चा केला खाने से कैंसर का रिस्क कम होता है। जर्नल कैंसर प्रीवेंशन रिसर्च (Cancer Prevention Research) में प्रकाशित इस स्टडी के अनुसार कच्चे केले में पाया जाने वाला स्टार्च कैंसर का खतरा कम करता है। यह स्टडी इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी ( England’s Leeds University) और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू कैस्टल (University of New Castle) के वैज्ञानिकों द्वारा की गयी।
लिंच सिंड्रोम (lynch syndrome) से पीड़ित लोगों पर आधारित यह स्टडी 20 साल तक चली। इन मरीजों में रेक्टल कैंसर और इंस्टेटाइनल कैंसर होने का खतरा बहुत अधिक था। इस सभी मरीजों को कच्चे केले में मौजूद स्टार्च का सेवन करने के लिए कहा गया और कुछ समय बाद दिखे परिणामों ने शोधकर्ताओं को हैरान कर दिया। स्टडी के परिणामों के अनुसार, कच्चे केले में पाया जाने वाला स्टार्च (starch from unripe bananas) विभिन्न प्रकार के कैंसर का रिस्क कम करने में सक्षम है जैसे- पैंक्रियाज का कैंसर (pancreas), अन्न नली का कैंसर ( esophageal) और गैस्ट्रोइंस्टेटाइनल ट्रैक्ट( gastrointestinal tract) के कैंसर का रिस्क कम कर सकता है कच्चा केला।