hamburger icon
A
Read in English

डायबिटीजः इन नेचुरल तरीकों से कंट्रोल करें शुगर लेवल

डायबिटीज की बीमारी ज्यादातर लोगों में कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण होती है। कमजोर मेटॉबालिज्म की वजह से शरीर में पर्याप्त मात्रा मे इंसुलिन नहीं बनता और इंसान डायबिटीज का शिकार हो जाता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 28, 2018 5:15 PM IST

डायबिटीज की बीमारी एक बार किसी इंसान को हो जाए तो फिर जीवन भर रहती है। डायबिटीज के बारे में कहा जाता है कि यह धीरे-धीरे इंसान को मौत के मुंह में ले जाने का काम करती है। डायबिटीज की बीमारी ज्यादातर लोगों में कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण होती है। कमजोर मेटॉबालिज्म की वजह से शरीर में पर्याप्त मात्रा मे इंसुलिन नहीं बनता और इंसान डायबिटीज का शिकार हो जाता है।

डायबिटीज की समस्या विश्व की सबसे बड़ी बीमारी के रूप में जानी जाती है। भारत में इस बीमारी की वजह से करोड़ों लोगो परेशान हैं। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कई तरह की दवाओं का उपयोग किया जाता है लेकिन इस समस्या को सही से कंट्रोल करने के लिए डेली लाइफ के कुछ खास टिप्स ज्यादा आसान बनाते हैं। हम यहां डायबिटीज को कंट्रोल करने  में सहायक नेचुरल तरीकों के बारे में बात कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं उन तरीको के बारे में......

खान-पान में क्या करें बदलाव ?

डायबिटीज की बीमारी हो या कोई और बीमरी हो खान-पान उसे कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। खान-पान का असर हमारे शरीर पर सीधे पड़ता है। डायबिटीज की परेशानी में ऐसे भोजन को नहीं करना चाहिए जिसमें ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट हो। कार्बोहाइड्रेट की मात्रा शरीर में जब ज्यादा जाती है तो वह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का कम करता है।

सुबह का पानी 

डायबिटीज के मरीजों को सुबह के समय खाली पेट पानी पीने की आदत को डालना चाहिए। हो सके तो आयुर्वेद के नियम के हिसाब से तांबे के बर्तन में रात मेें पानी रखें और सुबह खाली पेट पीएं। तांबे का अर्क डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसके अलाव डायबिटीज के मरीज को दिन में भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। कई शोध में इस बात का पता चला है कि जो लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं उनको डायबिटीज का खतरा कम होता है।

ये भी पढ़ेंः पांच झूठ जो डायबिटीज के मरीज डॉक्टर से बोलते हैं।

सब्जियों का सेवन 

डायबिटीज के मरीज को अपने खान-पान में पर्याप्त मात्रा में सब्जियों का शामिल करना चाहिए। ऐसी सब्जियों की मात्रा ज्यादा हो जिसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर हो। ताजा व हरी सब्जियों का पर्याप्त सेवन शरीर के ब्लड शुगर लेवन को कंट्रोल रखने में मददगार होता है।

स्ट्रेस से कैसे रहें दूर ?

स्ट्रेस की वजह से डायबिटीज के मरीज को परेशानी और बढ़ जाती है। क्योंकि जो लोग ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं उनके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है। एक्सपर्ट्स की माने तो स्ट्रेस को कम करने के लिए हेल्दी फूड के साथ नियमित एक्सरसाइज करना चाहिए। नियमित एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर का लेवल नेचुरली कंट्रोल होता है।

ये भी पढ़ेंः डायबिटीज को नियंत्रित करने के 5 आसान उपाय।

पर्याप्त नींद 

बेहतर हेल्थ के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद जरूरी होती है। डायबिटीज के मरीज को भी पर्याप्त नींद की जरूरत होती है। जो लोगो सही से नहीं नींद नहीं ले पाते हैं उनके मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज को नेचुरली कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त नींद लेना चाहिए।

डॉक्टर की सलाह 

डायबिटीज के मरीज को अपने हेल्थ एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से नियमित तौर पर सलाह लेते रहना चाहिए। खान-पान में कोई भी बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।