
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Earthquake In Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को करीब 9 बजकर 04 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। करीब 10 सेकंड तक धरती हिलती रही। भूकंप की खबर फैलते ही लोग अपने घरों-दफ्तरों से बाहर निकल आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। वहीं, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। भूकंप के झटके दिल्ली के साथ-साथ यूपी और हरियाणा के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए।
आज सुबह दिल्ली NCR में आए भूकंप में अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
हम सभी दिल्लीवासियों की कुशलता की कामना करते है।#भूकंप#earthquake — Delhi Police (@DelhiPolice) July 10, 2025