दिल्‍ली एनसीआर में भूकंप के झटके, जानें कैसे करें इस दौरान अपनी हिफाजत

भूकंप के झटके महसूस होने पर घबराने की बजाए सावधानी से लें काम।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 10, 2018 8:54 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के मेरठ में भूकंप आया, जिसकी वजह से दिल्ली में भी भूकंप के झटके लगे।

भूकंप सोमवार सुबह 6.28 मेरठ के खरखौदा में आया, इससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, इसके चलते जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

3.8 मापी गई तीव्रता

इससे पहले रविवार शाम को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके हरियाणा व उत्तर प्रदेश के भी कुछ स्थानों में महसूस किए गए थे। हरियाणा के रेवाड़ी, धारूहेड़ा, कुंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रविवार शाम को आए भूकंप के झटके करीब 10 सेकेंड तक महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे हरियाणा के झज्जर जिले में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की ।

यह भी पढ़ें - जिंदादिल सोनाली दे रहीं हैं जिंदादिली के संदेश

बता दें कि इससे पहले एक जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र हरियाणा के सोनीपत में था। भूकंप का आभास आभास होतेे ही लोग घर-ऑफिस से आनन-फानन में बाहर आ गए थे।

यह भी पढ़ेें - बंगाल के कुलपी ने 99 फीसदी संस्थागत शिशु प्रसव दर हासिल की

भूकंप आए तो क्या करें

  • भूकंप का एहसास होते ही घबराएं नहीं। हृदय रोगियों, बुजुर्गों और बच्‍चों में घबराहट के कारण कई समस्‍याएं हो जाती हैं।
  • घर से बाहर किसी खाली जगह पर खड़े हो जाना चाहिए।
  • बच्चों व बुजुर्गों को पहले घर से बाहर निकालें, किनारे में खड़े रहें।
  • घर में भारी सामान सिर के ऊपर नहीं होना चाहिए।
  • छोटे बच्‍चों को अपने साथ रखें।
  • ऐसी जगह खड़ें हो जहां बिजली के तार आदि न हों।
  • साथ ही खुली हवा आती हो।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source