दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, घर-दफ्तरों से बाहर भागे लोग, जानें भूकंप आने पर कैसे करें बचाव

Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : March 28, 2025 1:25 PM IST

Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद सहित कई अन्य इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लोग घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र म्यांमार की राजधानी बर्मा है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, म्यांमार में रिक्टर स्केल पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। बता दें कि 17 फरवरी को भी यूपी दिल्ली-एनसीआर में तेज भूकंप आया था।

भूकंप के दौरान बचाव कैसे करें? - Safety Tips During Earthquake In Hindi

  • भूकंप आते ही सबसे पहले तुरंत घर से बाहर खुले में निकलें।
  • अगर बाहर निकलना संभव न हो, तो घर के अंदर ही किसी मजबूत टेबल या बेड के नीचे छिप जाएं।
  • भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।
  • अगर आप बाहर हैं, तो खुले मैदान में जाएं। लेकिन ध्यान रखें कि पेड़ों, बिजली के पोल और इमारतों से दूर रहें।
  • अगर आप घर के अंदर हैं तो शीशे, खिड़कियों, दरवाजों और दीवारों से दूर रहें क्योंकि ये गिर सकते हैं।
  • तेज भूकंप के दौरान घर के अंदर भागने या बाहर निकलने का प्रयास न करें।
  • अगर आप गाड़ी के भीतर हैं तो कोई सुरक्षित जगह देखकर गाड़ी को तुरंत रोकें और जब तक झटके बंद न हो जाएं, गाड़ी में ही बैठे रहें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source