... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : August 22, 2018 1:35 PM IST
इंटेलिजेंट बेबी की मां – ये वाली माएं अपने बच्चे की होशियारी और समझदारी पर वारी-वारी जाती हैं। बेबी के साथ-साथ चुपके से अपनी तारीफ भी हो जाती है, कि वो उसकी मां है। मेरा बेबी ये बोलता है, मेरे बेबी को पोयम आती है, वगैरह वगैरह।
मानव जीवन में भाषा का महत्व बहुत ज्यादा है। मनुष्यों द्वारा की गई तमाम प्रगतियों का श्रेय भाषा को ही जाता है, क्योंकि यह समाज के विकास की आधारशीला है। भाषा को लेकर महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का कहना था कि मानव जाति ने सबसे ज्यादा विकास बात करने से किया है।
हाल ही में सामने आयी एक रिसर्च के नतीज़ों से पता चला है कि अगर माता-पिता अपने बच्चों को किसी भी भाषा में पारंगत या एक्सपर्ट बनाना चाहते हैं तो उन्हें अपने बच्चों से छोटी उम्र से ही उस भाषा में बात करने की शुरुआत करनी चाहिए। क्योंकि इससे उनकी बोलने की स्किल्स में सुधार होने के साथ-साथ शुद्धता भी आती है ।
दरअसल बच्चों से बात करने से एक प्रकार से उनके दिमाग कि एक्सरसाइज होती है जिसकी वजह से वे नये शब्दों को आसानी से याद करने लगते हैं। स्टडी में पता चला है कि बच्चों के दिमाग के अंदर एक ऐसी जगह होती है जिसे रेग्यूलर एक्सरसाइज़ की आवश्यकता होती है जो बात करने से होती है और यह ब्रेन को एक्टिव बनाने में सहायक साबित होती है ।
जर्नल ऑफ न्यूरोसाइंस में छपी इस स्टडी के अनुसार अगर घर के बड़े व्यक्ति किसी बच्चे को रोजाना बात करने की प्रैक्टिस करवाते हैं तो तो इससे बच्चे की लैंग्वेज स्किल्स में अच्छा सुधार देखने को मिल सकता है । इस स्टडी के लिए 4 से 6 वर्ष के बच्चों को लिया गया जिनके पैरेंट्स अलग-अलग सामाजिक-आर्थिक बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं। यह रिसर्च हावर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा की गयी है ।
हालांकि इससे पहले जो रिसर्च आयोजित किए गए उनमें से कुछ में यह बताया गया था कि बच्चों के दिमागी विकास पर सामाजिक और आर्थिक परिस्थिति का प्रभाव पड़ता है। तो वहीं इस नयी स्टडी में बात अलग है और पिछली रिपोर्ट से जुड़ी जानकारियों का उल्लेख यहां नहीं किया गया।
चित्र स्रोत : Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.