... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 25, 2018 4:38 PM IST
कई बड़े-बुजुर्गों के कानों पर बहुत बाल नजर आते हैं। ये देखने में तो खराब लगते ही हैं, साथ ही सेहत के लिए भी खराब होते हैं। दरअसल, कुछ लोगों के शरीर पर जन्म के साथ ही काफी बाल होते हैं। हाथ-पांव से लेकर चेहरे तक सामान्य से अधिक बाल होते हैं, ऐसे लोगों की आयब्रोज भी एक-दूसरे से बीच में मिली हुई होती हैं। एक शोध के अनुसार, जिन लोगों के कानों पर बहुत अधिक बाल होते हैं, उन्हें सावधान होने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि कान पर बाल आना जानलेवा बीमारी का दस्तक हो सकता है।
हम में से कुछ लोगों के कान पर बाल होते हैं। अगर ज्योतिषों की मानें तो जिनके कान पर बाल होते हैं ऐसे व्यक्ति चतुर, दंभी, स्वार्थी तथा व्यवहारकुशल होते हैं। धन संचय करने में सत्य-असत्य की परवाह नहीं करते लेकिन विज्ञान इससे इत्तेफाक नहीं रखता है।
क्या कहता ही रिसर्च
एक रिसर्च के अनुसार, जिन लोगों के कान पर बाल होते हैं, वह हृदय रोग से पीड़ित होते हैं। खासतौर पर ऐसे लोगों को कभी भी हार्ट अटैक आ सकता है। कान पर बाल आने की समस्या आज के समय में जेनेटिक से ज्यादा भागदौड़ भरे जीवन के कारण होती है लेकिन सबसे ज्यादा ये समस्या सिगरेट पीने वाले लोगों के साथ देखी जा रही है। रिसर्च के अनुसार, आपके कान और हार्ट अटैक में गहरा कनेक्शन होता है। अगर आपके कान पर भी बाल आते हैं तो इसे साधारण बात समझ कर नजरअंदाज न करें।
शोध में कानों पर बाल आने के अतिरिक्त कारणों के बारे में नहीं बताया गया है। इससे छुटकारा कैसे पाया जाए इसके लिए अपनी जीवनशैली को सही बनाने एवं सिगरेट जैसी आदतों छोड़ने की सलाह दी गई है। अन्य क्या तरीके हो सकते हैं जो इससे छुटकारा दिला सकते हैं, इसके लिए भविष्य में और शोध करने की बात कही गई है।
चित्रस्रोत : Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.