इजिप्ट में फैला ई कोलाई बैक्टीरियल इन्फेक्शन, लोगों को पेट में हो रही बीमारियां

Infection outbreak in egypt: इजिप्ट देश में एक और इन्फेक्शन के फैलने का मामला सामने आया है, जिससे लोगों के बीच डर फैल रहा है। जांच में यह एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन पाया गया।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 26, 2024 4:01 AM IST

Bacterial infection outbreak in egypt: इजिप्ट में पिछले कुछ समय से लोगों को पेट से जुड़ी बीमारियां हो रही थी, जिसके पीछे का कारण हेल्थ एक्सपर्ट्स ने ई कोलाई बैक्टीरिया बताया है। जिसका मतलब है कि लोगों को ई कोलाई बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं हो रही थी। बता दें कि ई कोलाई एक खतरनाक बैक्टीरिया है, जो पेट में गंभीर संक्रमण पैदा करके बीमार बना देता है। इंटरनेट से मिली जानकारी के अनुसार असवान सिटी के अस्पताल में 648 लोगों में इसके मामले मिले हैं, जिन्हें दस्त, उल्टी व अन्य पेट से जुड़ी समस्याएं थी। जानकारी में मिले डाटा के अनुसार 11 सितंबर से 480 लोगों का इलाज हो चुका है, जिन्हें हल्के-फुल्के लक्षण थे। वहीं 168 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 36 बुजुर्ग हैं।

सरकार भी तैयार

इजिप्ट के हेल्थ मिनिस्टर खालिद अब्दील गफ्फार इस समस्या पर काफी बारीकी से जांच कर रहे हैं और कितने मामले आए हैं व कितने ठीक हो चुके हैं आदि पर भी ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही यह शहर यह इन्फेक्शन शहर के किन हिस्सों में फैल रहा है, इस पर भी करीबी से जांच की जा रही है।

कैसे फैलता है ये बैक्टीरिया

ई कोलाई बैक्टीरियल इन्फेक्शन आमतौर पर दूषित पानी या फिर ठीक सावधानी से न रखे गए खाने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इससे बचाव करने के लिए साफ पानी पीना, खाने को सावधानी से रखना और बासी खाना न खाना आदि की सलाह दी जाती है। ऐसा करके पर इस बैक्टीरिया को फैलने से रोका जा सकता है।

ई कोलाई के लक्षण

वैसे तो हर मरीज में इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन कुछ लक्षण हैं जिनकी पहचान की जा सकती है। पेट में दर्द, डायरिया, बुखार, उल्टी, जी मिचलाना और खट्टी डकार आदि कुछ लक्षण ऐसे होते हैं जो ई कोलाई के ज्यादातर मामलों में देखे जाते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source