Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिल्ली में वीकेंड, नाइट कर्फ्यू में इन लोगों को आवाजाही के दौरान दिखाना होगा ई-पास, जानें कहां से मिलेगा ई-पास

दिल्ली में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली सरकार की ओर से नाइट व वीकेंड कर्फ्यू लागू किया गया है। कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आवाजाही करने के लिए ई-पास जारी हुआ है।

दिल्ली में वीकेंड, नाइट कर्फ्यू में इन लोगों को आवाजाही के दौरान दिखाना होगा ई-पास, जानें कहां से मिलेगा ई-पास
दिल्ली में वीकेंड, नाइट कर्फ्यू में आवाजाही के लिए दिखाना होगा ई-पास, जानें किनके लिए है अनिवार्य, कहां से मिलेगा ई-पास

Written by Anshumala |Published : January 12, 2022 11:44 PM IST

दिल्ली में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली सरकार की ओर से नाइट व वीकेंड कर्फ्यू लागू किया गया है। कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आवाजाही करने के लिए ई-पास जारी हुआ है। अब सरकार ने अपने आदेशों में साफ कर दिया है कि 4 जनवरी या उसके बाद जारी हुए सभी ई पास अगले आदेश तक कर्फ्यू के दौरान मान्य होंगे। यानी अब नाइट व वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जरूरी वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति से जुड़े कुछ लोगों को ही अपना वैध पहचान पत्र दिखाकर बाहर (weekend & night curfew in delhi must show E-Pass) आने- जाने की छूट होगी। हालांकि जिन लोगों को आपात स्थिति में किसी काम से जाना होगा तो उन्हें सबसे पहले अपना दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर जाकर ई पास के लिए आवेदन देना होगा और डीएम ऑफिस से ही यह ई पास जारी किए जाएंगे।

यह ई-पास उत्पादन इकाई, परिवहन सेवा, भंडारण और जरूरी सेवा से जुड़ी दुकानों पर काम करने वाले लोगों को ही दिया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। लोग जहां काम करते हैं उन्हें वहां के पंजीकरण लाइसेंस, जीएसटी नंबर वाला फर्म के लेटर हेड पर लिखकर आवेदन करना है।

वेबसाइट पर ई पास के फॉर्म में आपको अपना फोन नंबर, पता और पास की अवधि सहित क्यों पास बनवा रहे हैं उसकी जानकारी देनी होगी। वहीं अपने पहचान पत्र की जानकारी भी देनी होगी। दरअसल बीते कुछ दिनों पहले ही डिडिएमए की बैठक के बाद ही दिल्ली में नाईट व वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया था जिसके बाद पुलिस ने भी सख्ती बढ़ा दी थी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

स्रोत: (IANS Hindi)

About the Author

... Read More