
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 26, 2018 11:06 AM IST
Image credits by: Women should be cautious when taking medication during pregnancy and to seek medical advice where necessary. © Shutterstock.
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खानपान पर खास ख्याल देने की जरूरत होती है। खासकर, दवाओं के सेवन में तो सबसे ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर मां और बच्चे दोनों की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। यदि आप मां बनने वाली हैं, तो खास दवाओं जैसे पैरासिटामोल के सेवन से बचें। यह बात हाल ही में हुए एक अध्ययन में सामने आई है।
बिना पीरियड्स के क्रैंप्स होना, हो सकती हैं ये वजहें
यह अध्ययन यरूशलम के हीब्रू यूनिवर्सिटी के साथ-साथ अमेरिका की कई यूनिवर्सिटीज द्वारा किया गया। इस अध्ययन में कहा गया है कि जो महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान पैरासिटामोल का सेवन करती हैं, उनके होने वाले बच्चे में आईक्यू लेवल कम होने की संभावना अधिक रहती है। इतना ही नहीं, प्रेग्नेंसी के दौरान पैरासिटामोल लेने से बच्चे में ऑटिज्म और एडीएचडी जैसी बीमारियों के होने का भी खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें- पेट में होने वाले छाले ”पेप्टिक अल्सर” के लक्षण, कारण और उपचार को भी जान लें
हार्वर्ड समेत अमेरिका की कई यूनिवर्सिटीज ने करीब 1 लाख 50 हजार मांओं और बच्चों से जुड़ी 9 स्टडीज का परीक्षण किया। इसके बाद शेधकर्ताओं ने दावा किया कि पैरासिटामोल जिसे एस्टामिनोफिन भी कहते हैं लेने से यूट्रस में मौजूद हॉर्मोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है। एक अध्ययन में पाया गया कि वे मांएं जिन्होंने बुखार न होने पर भी सिर्फ दर्द से बचने के लिए पैरासिटामोल का सेवन किया, उनके 5 साल के बच्चों के आईक्यू में 3 प्वॉइंट की कमी देखी गई। वहीं एक दूसरे अध्ययन में पाया गया कि पैरासिटामोल का सेवन और बच्चों के देर से बोलने के बीच भी संबंध था।
गर्भनिरोधक गोली की जगह खाएं ये एक चीज, नहीं होंगी प्रेगनेंट
यरूशलम के हीब्रू यूनिवर्सिटी के डॉ. इलैन मटोक के नेतृत्व में हुई स्टडी में 3 से 11 साल के बीच के 1 लाख 32 हजार 738 मां और बच्चों के जोड़ों की जांच की गई। इस शोध के दौरान लंबे वक्त तक पैरासिटामोल का इस्तेमाल और बच्चे में ऑटिज्म और एडीएचडी बीमारी का रिस्क होने के बीच निश्चित तौर पर लिंक पाया गया। शोधकर्ताओं द्वारा खोजे गए ये नतीजे जर्नल ऑफ हॉर्मोन्स ऐंड बिहेवियर में प्रकाशित हुए जिसमें कहा गया कि 'प्रेग्नेंसी के दौरान पैरासिटामोल का लंबे वक्त तक इस्तेमाल यानी होने वाले बच्चे में बीमारी का खतरा अधिक।'
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.