Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दी में त्वचा में होती है खुजली तो इन 4 में से कोई एक उपाय को अपनाकर देखें

खुजाने पर कुछ समय के लिए तो आराम मिल जाता है लेकिन फिर से उस जगह पर खुजली होने लगती है और ज्‍यादा खुजाने से उस अंग पर चोट या इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती हैं।

सर्दी में त्वचा में होती है खुजली तो इन 4 में से कोई एक उपाय को अपनाकर देखें
सर्दी के मौसम में त्वचा की देखभाल ठीक से न की जाय तो स्किन का बहुत नुकसान हो जाता है। @shutterstock.

Written by akhilesh dwivedi |Published : December 23, 2018 1:39 PM IST

सर्दियों में सिर में खुजली होना बहुत ही नॉर्मल है, ऐसा ड्राईनेस के कारण होता है। लेकिन कई लोगों के सिर में खुजली का कारण सफाई की कमी, डैंड्रफ या इंफेक्‍शन के कारण भी होता है। सिर के अलावा सर्दियों में ड्राईनेस के कारण खुजली हाथ, पैर, सिर, गर्दन या शरीर के किसी भी अंग पर हो सकती हैं। खुजाने पर कुछ समय के लिए तो आराम मिल जाता है लेकिन फिर से उस जगह पर खुजली होने लगती है और ज्‍यादा खुजाने से उस अंग पर चोट या इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती हैं। लेकिन अगर खुजली शरीर के कई अंगो पर एक साथ हो जाए तो उसे ठीक करना मुश्किल हो जाता हैं। लेकिन आप परेशान ना हो क्‍योंकि आज हम आपके लिए ऐसे आसान टिप्‍स लेकर आए है जिसकी हेल्‍प से आप आसानी से अपनी खुजली को दूर कर सकती हैं।

ठंड के मौसम में स्किन करेगी ग्लो डायट में शामिल करें ये 8 फूड।

सरसो का तेल

Also Read

More News

सर्दियों में खुजली होने का आम कारण स्किन में ड्राईनेस होता है और ड्राईनेस दूर करने के लिए सरसों के तेल से अच्‍छा कोई और उपाय हो ही नहीं सकता है। पहले समय में हमारे बुजुर्ग नहाने से पहले अपनी बॉडी में सरसों का तेल लगाते थे। ताकि उनके शरीर की खुश्‍की दूर हो जाए। आप भी ऐसा ही कर सकती हैं। जी हां सरसों को तेल स्किन में अंदर जाकर उसे पोषण और नमी देता है जिससे खुजली से छुटकारा पाने में हेल्‍प मिलती है।

ठंड के मौसम में कौन सा स्किन सिरम लगाना चाहिए ?

नीम

कड़वी नीम को स्किन के लिए मीठा माना जाता है। जी हां नीम आपकी स्किन के लिए बहुत ही अच्‍छी होती है। नीम के पत्‍ते में एंटीसेप्टिक और एंटी बायोटिक गुण होते हैं जो खुजली को दूर भगाने में हेल्‍प करती है। नीम के पत्तों को पानी में उबाल लें और फिर इसके गुनगुने या फिर ठंडा होने पर नहाएं। या नीम के पत्‍ते पीसकर दही में मिलाकर खुजली वाली जगह पर लगाएं।

ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे करें जायफल का प्रयोग।

नींबू

नींबू खुजली दूर करने वाला सबसे अच्‍छा घरेलू उपाय है। और सबसे अच्‍छी बात ये आपके घर में आसानी से मिल भी जाता है और इस होम रेमिडी का इस्‍तेमाल बरसों से किया जा रहा है। जी हां नींबू में एसिडिक और सिट्रिक एसिड होते हैं जो स्वभाव में एंटीसेप्टिक और एंटी इर्रिटेटिंग होता है जिससे खुजली के ट्रीटमेंट में हेल्‍प मिलती हैं। इस होम रेमेडी को बरसो से इस्तेमाल किया जाता रहा हैं। नींबू के रस को पानी में निचोड़ ले और खुजली वाले जगह पर इसे लगा लें। आपको हल्‍की जलन महसूस हो सकती हैं। या दो चम्मच तुलसी के पत्तों का रस और दो चम्मच नींबू का रस दोनों को मिलाकर खुजली वाली जगह पर कॉटन की हेल्‍प से लगा लें।

सर्दियों में खाएंगी जब ये चीजें, तो कम होगी स्किन की ड्राइनेस।

गेंदे के पत्तियां

दे के पौधे की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। जिससे आपकी खुजली की समस्या दूर होती है। इसके लिए आप गेंदे की कुछ पत्तियों को पानी में डालकर उबाल लें। खुजली वाली जगह पर इस पानी को डालकर सफाई करें। अगर आप लगातार 7 दिनों तक ऐसा करती हैं तो आपकी खुजली जड़ से खत्म हो जाएगी। गेंदे का पौधा तो आपको आसानी से कही भी मिल जाएगा।

क्या संतरे के सफेद रेशे निकाल कर खाना चाहिये ? जानें फैक्ट्स।

सर्दी के मौसम में खो रहा है चेहरे का निखार तो ये आजमाएं।

7 दिन का बॉडी डिटॉक्स फार्मूला क्या है, जानें फायदे और नुकसान।

5 बातें आपको जीवनभर रखती हैं हेल्दी, आज से ही अपनाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दी के मौसम में क्यों खानी चाहिए ज्वार की रोटियां ?

About the Author

... Read More