अधिक पिएंगे ब्‍लैक कॉफी तो हो जाएंगे साइकोपैथ, जानें कैसे

एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि बिना दूध के कॉफी यानी ब्‍लैक कॉफी पीने वाले लोग साइकोपैथ हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 22, 2018 1:35 PM IST

कुछ लोगों को कोल्ड कॉफी पीना पसंद होता है, तो कुछ सिर्फ सुबह-शाम ब्लैक कॉफी पीते रहते हैं। आमतौर पर कॉफी लोगों को पीनी अच्छी लगती ही है। पर जो लोग बिना दूध वाली यानी ब्लैक कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो वे जरा इस खबर को जरूर पढ़ लें। हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि बिना दूध के कॉफी यानी ब्‍लैक कॉफी पीने वाले लोग साइकोपैथ हो सकते हैं। अगर आप कॉफी में लैट (Latte), कैपचीनो (Cappucino) का सेवन करना अधिक पसंद करते हैं, तो आपका स्‍वभाव से साइकोपैथ होने की आशंका काफी हद तक बढ़ जाती है। ऐसे में आपको अपनी कॉफी पीने की आदत को तुरंत ही बदल लेनी चाहिए। इतना ही नहीं, वे लोग जो ब्‍लैक कॉफी अधिक पीते हैं, उनके पास भी आप कम से कम रहने की कोशिश करें।

इसे भी पढ़ें- क्या बच्चों को चाय या कॉफी देनी चाहिए, जानें

यह बात ऑस्ट्रिया की यूनिवर्सिटी ऑफ इंस्‍ब्रक द्वारा किए गए एक अध्ययन में सामने आई है। अध्ययन के अनुसार, जो बात सामने आई है, वह काफी चौंकाने वाली है। इसमें शोधकर्ताओं ने कहा है कि जो लोग अपनी कॉफी को ब्‍लैक रखना पसंद करते हैं, वे स्‍वभाव से साइकोपैथ और सैडिस्‍टिक हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें- अदरक वाले दूध का सेवन करके देखिए, होंगे ये कई लाभ

इस अध्ययन में उन लोगों को शामिल किया गया जो कॉफी का सेवन नियमित रूप से करते थे। इसमें करीब 1000 लोगों की कॉफी पीने की आदतों को परखा गया। उसके बाद उनके पर्सनैलिटी टेस्‍ट किए गए। इन ब्‍लैक कॉफी पीने वालों में कुछ कॉमन बातें जो देखने को मिलीं, उनमें साइकोपैथ, चिड़चिड़ापन और तेज बोलने की आदत प्रमुख थी।

शोधकर्ताओं को कड़वी कॉफी और साइकोपैथिक होने के बीच एक लिंक देखने को मिला। अध्ययन में एक रोचक बात और भी सामने आई। जो लोग अधिक मीठी या फिर अधिक दूध वाली कॉफी पीना पसंद करते हैं, वह स्‍वभाव से भी मधुर और दयालु होते हैं। इसे भी पढ़ें- किडनी की बीमारी से बचना चाहते हैं, तो रोज पिएं कॉफी

शोधकर्ताओं का कहना है कि कड़वी चीजें खाने और कड़वी चीजें पीने की आदतें, समय के साथ-साथ आपके स्‍वभाव पर भी असर डालती हैं। ऐसी आदतें लंबे समय तक रहने पर आप गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं।

ब्लैक कॉफी पीने के ये नुकसान हो सकते हैं

- इसमें मौजूद कैफीन से आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है। लीवर को भी नुकसान होता है।

- जो वयस्क अधिक ब्लैक कॉफी पीते हैं, उनमें दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है।

- 2 से अधिक कप ब्लैक कॉफी पीने से आपका पेट खराब हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- ठंडा नहीं गर्म दूध पीजिए, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

- अधिक सेवन से सिरदर्द हो सकता है।

- प्रेगनेंट महिलाएं इसे अधिक पीती हैं, तो गर्भ में पल रहे भ्रूण पर कैफीन का नकारात्मक असर हो सकता है।

- अल्सर, गैस की समस्या जिन्हें अधिक होती है, तो उन्हें भी इसे अधिक पीने से बचना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source