
... Read More
एक नई स्टडी ने यह दावा किया है कि बीयर पीना आंतों के लिए लाभदायक होता है, और यह क्रोनिक बीमारियों से बचाने में भी सहायक होती है। हेल्थ टेक्नोलॉजी और सर्विस के मुताबिक, बीयर पीने से इंटेस्टाइनल माइक्रोबायोटा की कंपोजिशन में सुधार देखने को मिलता है, यह एक ऐसा फैक्टर होता है जो कुछ क्रोनिक बीमारियों से बचाने में जैसे मोटापा, डायबिटीज़ और दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क कम करने में सहायक होता है।
इस स्टडी के दौरान स्वस्थ पुरुष जिनकी उम्र 23 से 58 साल के बीच थी, और जो रोजाना 330 मिली लीटर बीयर पीते थे, को लिया गया। इस बीयर में एल्कोहलिक और नॉन एल्कोहिलिक दोनों तरह की शराब शामिल थी। यह स्टडी 4 हफ्तों के लिए जारी रखी गई थी।
सिंटेसिस का एक स्टेटमेंट के दौरान कहना है की बीयर के सेवन को लेकर होने वाली इस रीसर्च से जो नतीजे मिले वह कुछ इस प्रकार के थे कि इसका सेवन करने से इंटेस्टिनल माइक्रोबायोटा की डायवर्सिटी में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। इसके साथ ही वजन और फैट मास में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं देखने को मिल रही थी।
बीयर पीने से कार्डियो मेटाबॉलिक बायो मार्क्स में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं होता है। जैसे बीयर पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल, ग्लूकोज लेवल, ट्राइग्लिसराइड आदि में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलता है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि, बीयर पीने के कुछ स्वास्थ्य लाभ सामने आए हैं। यह लाभ इसमें मौजूद पॉलीफिनोल से लिंक होते पाए गए हैं। यह रेड वाइन में पहले ही साबित हो चुका है।
जर्नल ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री में पब्लिश हुई एक स्टडी के अनुसार, बीयर का सेवन करना पेट के लिए भी लाभदायक है। इसमें यह देखने को मिला है कि बीयर पीने से पेट पर किसी तरह का नुकसान या प्रभाव देखने को नहीं मिला है। इस एलिमेंट की गैर मौजूदगी में भी बीयर का प्रभाव पेट पर नहीं पड़ने वाला है।