
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 2, 2023 11:04 AM IST
Alcohol consumption and hypertension: जो लोग रोजाना किसी तरह का व्यसन या नशा करते है उन्हें ब्लड प्रेशर होने का खतरा अधिक होता है। यह दावा किया गया है एक नयी स्टडी में जिसे हाल ही में प्रकाशित किया गया। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल हाइपरटेंशन में प्रकाशित सात अंतर्राष्ट्रीय स्टडीज के विश्लेषण में कहा गया कि, रोजाना नशीले पेय पीने वाला व्यक्ति हाई बीपी का शिकार हो सकता है।
स्टडी में कहा गया है कि, ऐसे लोग जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी नहीं है वह अगर रोज शराब का सेवन करते हैं तो उनमें ब्लड प्रेशर अधिक तेजी से बढ़ सकता है। बता दें कि, इस स्टडी में पहली बार यह पुष्टि की गयी है कि कम मात्रा में और अधिक मात्रा मे शराब का सेवन वाले दोनों ही तरह के लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या देखी जाती है। यहां तक कि जो लोग बहुत कम मात्रा में शराब पीते हैं उन्हें भी बीपी और हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम हो सकता है।
वैज्ञानिक और प्रोफेसर मार्को विन्सेटी ने इस स्टडी के निष्कर्षों के बारे में बात करते हुए कहा कि, ब्लड प्रेशर के खतरे के लिहाज से हमें उन वयस्कों में ऐसा कोई विशेष अंतर नहीं दिखायी दिया जो बहुत कम शराब पीते हैं। हमें यह देखकर कुछ हद तक हैरानी हुई कि जिन लोगों ने अल्कोहल का सेवन कम कर दिया उनमें भी बीपी लेवल में बदलाव देखा गया। हालांकि, यह उन लोगों की तुलना में बहुत कम था जो रोज-रोज शराब पीते हैं।
बता दें कि, साल 2023 की शुरुआत में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से भी यह चेतावनी दी गयी थी कि अल्कोहल का सेवन थोड़ी-सी मात्रा में भी करना स्वास्थ्य के लिहाज से सुरक्षित नहीं होता है।
नॉन- कम्युनिकेबल बीमारियोंके मैनेजमेट से जुड़ी यूनिट के प्रमुख और अल्कोहल के लिए क्षेत्रीय सलाहकार डॉ. कैरिना फरेरा बोर्गेस ने कहा कि हम शराब के सेवन के तथाकथित सेफ लेवल के बारे में बात नहीं कर सकते। इस बात से कोई अंतर नहीं पड़ता कि आप कितना अल्कोहल पीते हैं। शराब पीने वाले की हेल्थ के लिए खतरा शराब की पहली बूंद से ही शुरू हो जाता है। इसीलिए, केवल एक बात जो हम कह सकते हैं वह यह है कि यह तय है कि आप जितनी अधिक शराब पीते हैं आपको उतना अधिक नुकसान हो सकता है। या दूसरे शब्दों में कहें तो आप जितना कम शराब पीते हैं उतना ही आप बीमारियों से बचे रहेंगे।
(IANS)