कॉफी कम पीने से होता है डिमेंशिया का खतरा- स्टडी

कॉफी पीने वालों के लिए अच्छी खबर है। हालही में एक रिसर्च सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि कॉफी पीने से डिमेंशिया का खतरा कम करने में मदद मिलती है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : May 18, 2026 12:57 PM IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कॉफी हम सभी के जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है। कॉफी शरीर और दिमाग की सुस्ती को दूर करके एनर्जी देने का काम करती है। अगर आपको भी कॉफी पसंद है तो यह नई रिसर्च आपके लिए बहुत बड़ी राहत की खबर लेकर आई है। हाल ही में सामने आई एक बड़ी स्टडी में दावा किया गया है कि रोजाना सीमित मात्रा में कॉफी पीने वाले लोगों में डिमेंशिया का खतरा कम हो सकता है। डिमेंशिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति की याददाश्त, सोचने-समझने की क्षमता और फैसले लेने की क्षमता धीरे- धीरे कम होने लगती है। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जो लोग रोजाना एक सीमित मात्रा में कॉफी पीते हैं, उनमें डिमेंशिया का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में काफी कम होता है।

क्या कहती है रिसर्च?

अमेरिका में 1.3 लाख से ज्यादा लोगों पर की गई एक लंबे समय की रिसर्च में पाया गया कि जो लोग रोजाना 2 से 3 कप कैफीन वाली कॉफी पीते हैं, उनमें डिमेंशिया का खतरा कम देखा गया। शोधकर्ताओं के अनुसार, कॉफी में मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। स्टडी में यह भी सामने आया कि कैफीन वाली कॉफी का असर ज्यादा फायदेमंद रहा है।

डिमेंशिया में कैसे मददगार है कॉफी?

शोधकर्ताओं का मानना है कि कॉफी में कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पर्याप्त मात्रा में पाया जाते हैं। जब आप कॉफी पीते हैं तो इससे दिमाग की नसों को आसान मिलता है और दिमाग की अंदरूनी सूजन को भी घटाने में मदद मिलती है। रिसर्च बताती है कि रोजाना एक सीमित मात्रा में कॉफी पीने से शरीर और दिमाग का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है। कॉफी के पोषक तत्व ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके याददाश्त और फोकस को सपोर्ट करते हैं। इसी वजह से नियमित लेकिन संतुलित मात्रा में कॉफी पीना दिमाग के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।

रोजाना कितनी मात्रा में कॉफी पीना है सही?

रिसर्च के मुताबिक, दिन में 2 से 3 कप कॉफी सबसे बेहतर मानी गई। हालांकि जरूरत से ज्यादा कॉफी पीना नुकसानदायक भी हो सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि दिन में 2 से 3 कप कॉफी पीने से डिमेंशिया का खतरा कम होता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में कॉफी पी जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। ज्यादा मात्रा में कॉफी पीने से नींद कम आने की परेशानी, मानसिक चिंता, ब्लड प्रेशर का हाई होना और दिल की धड़कन तेज होना जैसी परेशानियां हो सकती है।

क्या सिर्फ कॉफी पीने से कम हो सकता है डिमेंशिया का खतरा

शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि सिर्फ कॉफी पीने से डिमेंशिया पूरी तरह नहीं रोका जा सकता है। डिमेंशिया और अन्य मानसिक बीमारियों से बचाव करने के लिए संतुलित खानपान, नियमित एक्सरसाइज, अच्छी नींद भी बहुत जरूरी है।

Disclaimer: यह रिसर्च बताती है कि सीमित मात्रा में कॉफी पीना दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन कॉफी का सेवन भी संतुलित मात्रा में ही करना ज्यादा फायदेमंद होता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक दिन में 2 से 3 कप से ज्यादा कॉफी बिल्कुल न पिएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source