... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : September 12, 2020 9:22 AM IST
Coronavirus Drug : कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वहीं, दुनियाभर में लगातार नई-नई वैक्सीन के लॉन्च करने की बात चल रही है, लेकिन फिलहाल भारत में अबतक किसी वैक्सीन को लॉन्च नहीं किया गया है। हालांकि, वैज्ञानिक वैक्सीन को बनाने में दिन-रात एक करके मेहनत कर रहे हैं। फिलहाल मरीजों को दवाओं के जरिए आराम दिलाने की कोशिश की जा रही है। कोरोनावायरस से लड़ने के लिए मार्केट में एविगन, फेविपिराविर जैसी कई दवाएं आ चुकी हैं। अब भारत में एक और दवा को लॉन्च किया (Coronavirus Drug) गया है।
भारत की मशहूर दवा कंपनी डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज ने रेमडेसिविर दवा लॉन्च की है। यह दवा कोरोना के मरीजों के बेहतर इलाज में कारगर साबित हो सकती है। गिलीड साइंसेज इंक (गिलीड) लाइसेंस की व्यवस्था के तहत ही इस दवा का पंजीकरण, बिक्री और विनिर्माण का अधिकार दिया (Coronavirus Drug) गया है।
यह दवाई देशभर के गंभीर कोरोना के लक्षणों वाले मरीजों को दी जाएगी। रेमडेसिवीर लक्षणों को कम करने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में मदद कर सकती है। 100 मिलीग्राम की छोटी शीशी में यह दवा उपलब्ध होगी। इसे बिना पर्चे के भी मेडिकल स्टोर से खरीदी जा सकती है। मालूम हो कि पिछले महीने 'एविगन' (Avigan) दवा भी इसी कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया था। यह दवा कोरोना के हल्के लक्षणों वाले मरीजों को दी जाती है।
कंपनी के द्वारा ट्रायल किए जाने पर निष्कर्ष निकला था कि यह दवा सिर्फ 5 दिनों के अंदर मरीजों को राहत मदिला सकती है। ट्रायल में जिन मरीजों को यह दवा दी गई थी, उनमें 31 प्रतिशत रिकवरी तेजी से हुई है। बता दें कि एंटी वायरल दवा रेमडेसिवियर सार्स, मर्स, इबोला और हेपेटाइटिस-सी जैसे खतरनाक वायरस का मुकाबला कर चुकी है।
गिलीड, कैलीफोर्निया की गिलीड साइंसेज दवा कंपनी है। इस कंपी के मुताबिक, मरीजों को लगातार 5 दिनों तक रेमडेसिवियर दवा दी जाए, तो उनमें 50% फर्क देखने को मिलेगा। वहीं, अगर मरीजों को लगातार 10 दिनों तक दवा दी जाए, तो इससे बेहतर रिजल्ट आ सकते हैं। हालांकि, अन्य दवाइयों के मुकाबले यह थोड़ी अधिक मंहगी है।
भारत में भी रूका ऑक्सफोर्ड की कोविड वैक्सीन AstraZeneca का क्लिनिकल ट्रायल
ICMR का दावा, प्लाज्मा थेरेपी से कम नहीं होता COVID-19 से मौत का खतरा