Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
H3N2 Virus:देशभर में इंफ्लुएंजा एच3एन2 के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। इस बीच डॉ. रणदीप गुलेरिया (Dr. Randeep Guleria) ने बयान दिया है कि, लोगों को इंफ्लुएंजा के प्रसार को रोकने (ways to prevent influenza spread) के लिए अपने स्तर पर उसी तरह के प्रयास करने चाहिए जैसा कि कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए किए गए थे। एम्स के पूर्व प्रमुख और राष्ट्रीय कोविड टास्क फोर्स के अगुवाई कर चुके डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग कोविड मास्क पहनना और हैंड हाइजिन से जुड़ी आदतों को गम्भीरता से अपनाएं।
टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंफ्लुएंजा के हाई-रिस्क ग्रुप (High Risk Groups of H3N2) वाले लोगों को भी आइसोलेशन में रहना चाहिए। इससे संक्रमण दूसरों तक फैलने से रोका जा सकेगा। गौरतलब है कि, कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों को संक्रमण के प्रसार को रोकनेके लिए इस तरह की एहतियात बरतने और अन्य लोगों से अलग रहने के लिए कहा गया था।
डॉ. गुलेरिया ने कहा कि एच3एन2 से बचाव (prevention H3N2) के लिए दो तरह के उपाय किए जा सकते हैं, पहला, लोग कोविड प्रोटोकॉल जैसे नियमों को फॉलो करें और वायरस की चपेट में आने से बचें। दूसरा, वैक्सीन लें और कमजोर या हाई-रिस्क ग्रुप्स (High Risk Group) को संक्रमण से बचाकर रखने के प्रयास करें। (How to prevent H3N2 influenza)
एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया के अनुसार, हाई रिस्क ग्रुप में बुजुर्ग, उम्रदराज और कॉम्बर्डिटीज से पीड़ित लोग शामिल हैं । ऐसे लोगों को आइसोलेशन (Isolation) में रहना चाहिए और वैक्सीन लगवानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इंफ्लुएंजा के लिए हर साल एक नयी वैक्सीन ( Vaccine For Influenza ) आती है और इसकी वैक्सीन इंफ्लुएंजा ए (Influenza A) और इंफ्लुएंजा बी (Influenza B) दोनों के खिलाफ सुरक्षा देती है।