Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

एम्स दिल्ली के नए निदेशक बने डॉ. एम श्रीनिवास, खत्म हुआ डॉ. रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल

एम्स, दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल शुक्रवार (23 सितंबर) को समाप्त हो रहा है।

एम्स दिल्ली के नए निदेशक बने डॉ. एम श्रीनिवास, खत्म हुआ डॉ. रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल

Written by Atul Modi |Updated : September 23, 2022 4:58 PM IST

देशभर में सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक की घोषणा हो गई है। डॉ. एम श्रीनिवास को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली का निदेशक नियुक्त किया गया। डॉ श्रीनिवास वर्तमान में हैदराबाद में कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल और मेडिकल कॉलेज (ईएसआईसी अस्पताल) के डीन हैं। उन्हें 5 वर्ष की अवधि के लिए या उनकी 65 साल तक तक की उम्र या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो उस समय तक के लिए नियुक्त किया गया है। डॉ. श्रीनिवास 2016 में हैदराबाद में ईएसआईसी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में शामिल होने से पहले एम्स, दिल्ली में बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग में प्रोफेसर थे।

कार्मिक, पेंशन और लोक शिकायत मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान में कहा कि- डॉ. एम. श्रीनिवास, डीन, ईएसआईसी, मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सनथनगर, हैदराबाद के निदेशक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के पद पर 2,25,000/- रुपये के वेतनमान पर नियुक्ति मिली है। इसके अलावा एनपीए मूल वेतन का 20 प्रतिशत मिलेगा।

खत्म हुआ रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है, जिसका ऐलान आज शुक्रवार को किया गया। एम्स, दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल, जो 24 मार्च तक था, उन्हें दो बार इस पद पर एक्सटेंशन मिल चुका है, जो शुक्रवार (23 सितंबर) को समाप्त हो रहा है। गुलेरिया को 28 मार्च, 2017 को पांच साल की अवधि के लिए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

(आईएएनएस)

About the Author

... Read More